एक्टर बोमन ईरानी (Boman Irani) की मां का निधन हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री से दुख भरी खबर सामने आई है। 9 जून 2021 की शाम को एक्टर बोमन ईरानी (Boman Irani) की मां का निधन हो गया। एक्टर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
दरअसल, बोमन ईरानी ने 9 जून 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां की एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि, उनकी 94 वर्षीय मां ने नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
(ये भी पढ़ें- मिनीषा लांबा ने पति रयान थाम संग तलाक की बताई वजह, कहा- 'नफरत वाली शादी में अलग होना सही')
इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'मां ईरानी ने नींद में ही इस दुनिया को शांति से अलविदा कह दिया। वह 94 वर्ष की थीं, उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मेरे लिए मां और पिता, दोनों के किरदार निभाए थे। वह बहुत जिंदादिल थीं और कई मजेदार कहानियों से भरी थीं, जो सिर्फ वही कह सकती थीं। जब भी वह मुझे फिल्मों के लिए भेजती थीं, तो हमेशा इस बात का ध्यान रखती थीं कि कंपाउंड किड्स मेरे साथ रहें। वह हमेशा कहती थीं कि, पॉपकार्न मत भूलना। उनको अपना भोजन और गाने पसंद थे। इसके साथ ही वह तेजी से विकीपीडिया और आईएमडीबी पर तुरंत फैक्ट चेक कर सकती थीं। वह हमेशा कहती थीं कि, तुम एक अभिनेता इसलिए नहीं हो कि लोग तुम्हारी तारीफ करें। तुम एक अभिनेता हो ताकि तुम लोगों को खुशी दे सको। हमेशा लोगों को खुशी दो। आखिरी रात उन्होंने मलाई कुल्फी और आम मांगे थे। वह चाहतीं तो चांद और तारे भी मांग सकती थीं। वह एक स्टार थीं और हमेशा रहेंगी।' बोमन के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- रुपाली गांगुली काफी दिनों बाद लौटीं घर, पति व बेटे संग फोटो शेयर कर लिखा- 'घर वो है, जहां दिल है')
बीते साल 18 नवंबर को बोमन ने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने अपनी मां संग कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक हो मां। वह आज 93 की हो गई हैं। मेरे लिए वह हमेशा मॉम और डैड दोनों रहेंगी। वह हंसाने वाली और सबसे मजेदार। सबसे तेज दिमाग, एक मेमोरी रीकॉल के साथ जो गूगल को चकमा दे सकता है। #chaiwithmom का होना जीवन में एक मास्टर क्लास है। वह अपनी आंखें बंद करके भी अपने आस-पास के लोगों के मूड को समझ सकती हैं।'
(ये भी पढ़ें- मिनी माथुर ने पति कबीर खान के पैतृक घर का बदला लुक, देखें कलरफुल कमरे की खूबसूरत झलक)
ध्यान रहे कि, बोमन ईरानी एक भारतीय अभिनेता, वाइस आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं जो हिंदी फिल्मों और थिएटर में काम करते हैं। 2003 की एंथोलॉजी हॉरर फिल्म 'डरना मना है' के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत करने के बाद ईरानी को 2003 की कॉमेडी फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के जरिए सफलता मिली। बोमन ने साल 1985 में ज़ेनोबिया ईरानी से शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे कायोज़ और दानिश हैं।
फिलहाल, बोमन की फैमिली उनके निधन के बाद काफी दुखी है। तो हम कामना करते हैं कि, ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की क्षमता प्रदान करें।