हाल ही में, बॉलीवुड सिंगर शाल्मली खोलगड़े ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फरहान शेख के साथ शादी रचाई है, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
‘बलम पिचकारी’ और ‘लत लग गई’ जैसे कई सुपरहिट गानों में अपनी आवाज दे चुकी प्लेबैक सिंगर शाल्मली खोलगड़े (Shalmali Kholgade) अब अपनी जिंदगी के नए सफर की ओर बढ़ चुकी हैं। मशहूर सिंगर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फरहान शेख (Farhan Sheikh) के साथ हाल ही में, शादी के बंधन में बंधी हैं। उनकी शादी की तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है।
शाल्मली ने फरहान संग अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था। उन्होंने 22 नवंबर 2021 को फरहान के साथ अपने घर पर ही शादी की थी। इस शादी में कपल के फैमिली और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। खबर है कि, कपल 1 दिसंबर 2021 को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा। उनकी इंटीमेट शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया ने एक साल के लिए टाली अपनी शादी! दिसंबर 2022 में करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग)
दरअसल, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर शाल्मली और फरहान की शादी तस्वीरें शेयर की हैं, जोकि फैंस का दिल जीतने के लिए काफी हैं। पहली फोटो में फरहान, शाल्मली के माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में कपल फेरे लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों अपने गले में वरमाला पहने हुए हैं, जो काफी यूनिक है। उनके वरमाला को फूलों और उनकी कुछ यादगार फोटोग्राफ्स को जोड़कर बनाया गया है। ये कपल गोल्स देने के लिए काफी हैं।
तीसरी फोटो में कपल अग्निकुंड में हवन करता हुआ नजर आ रहा है। चौथी फोटो में फरहान और शाल्मली एक पेपर को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। वहीं, आखिरी फोटो में फरहान अपनी लेडीलव को साइड से किस कर रहे हैं। अपनी शादी में शाल्मली ने ऑरेंज और व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने काफी स्टाइलिश ब्लाउज पेयर किया था। वहीं, ऑरेंज कुर्ता और व्हाइट पायजामे में फरहान ने अपनी लेडीलव को ट्विनिंग किया था। दोनों की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- क्रिकेटर राहुल तेवतिया ने रिद्धि पन्नू संग रचाई शादी, वेडिंग ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखा कपल)
शाल्मली के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, सिंगर ने भारतीय इंडस्ट्री में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा मराठी, बंगाली, तेलुगु और तमिल गानों के जरिए लोगों के दिलों पर अपनी एक अलग जगह बनाई है। वह दो बार ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड’ के लिए नॉमिनेट भी हो चुकी हैं।
(ये भी पढ़ें- मृणाल जैन ने पत्नी स्वीटी को गोद भराई में दिया खास तोहफा, देखें बेबी शॉवर की तस्वीरें)
फिलहाल, हम शाल्मली और फरहान को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको दोनों की शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।