बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, 67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन

बॉलीवुड (Bollywood) से ए​क और बुरी खबर सामने आ रही है। 67 साल की उम्र में मशहूर एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में गुरूवार सुबह निधन हो गया।

By Shivakant Shukla Last Updated: Apr 30, 2020 | 15:17:03 IST

बॉलीवुड (Bollywood) से ए​क और बुरी खबर सामने आ रही है। 67 साल की उम्र में मशहूर एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में गुरूवार सुबह निधन हो गया। इसी के साथ बॉलीवुड का एक और सितारा दुनिया को अलविदा कह गया। खबर सुनते ही उनके लाखों फैंस के द‍िल टूट गए। वहीं पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। सभी सेलिब्रिटी की आंखें नम हो गई हैं। लोग अब उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पर्दे पर किरदार को जिंदगी की तरह उतार देने वाले एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर को सुनने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा है। 

ADVT
ADVT

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि टी 3517- वह गया..! ऋषि कपूर..गए ..बस गुज़र गए।। मैं बेकार हो गया हूँ! इस खबर के बाद लोग सोशल मीडिया के जरिए लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले बुधवार यानी 29 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान भी दुनिया छोड़कर चले गए थे। बॉलीवुड के लिए जहां कोरोना वायरस कहर बनकर आया है तो वहीं अब एक के बाद एक सितारे भी इंडस्ट्री का साथ छोड़ रहे हैं। 

ADVT.
ADVT.

बेटी रिद्धिमा कपूर हैं दिल्ली में

गौरतलब है कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने पिता की मौत से पहले सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी है। वह पिता की देखभाल के लिए अपने परिवार के साथ मुंबई जाने वाली थी लेकिन इसके पहले ऋषि कपूर के निधन की खबर सामने आ गई। हालांकि दिल्ली सरकार या पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। पेशे से फैशन डिजाइनर रिद्धिमा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच दिल्ली की सीमाएं फिलहाल सील हैं। इसके अलावा दिल्ली के सभी हवाई अड्डों से किसी भी तरह के विमान की भी आवाजाही पर रोक लगी हुई है।

पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर मुंबई में

लॉकडाउन के बीच ऋषि कपूर के साथ फिलहाल उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर मौजूद हैं। वहीं कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई में हैं। माना जा रहा है कि सरकार से अनुमति मिलने की स्थिति में रिद्धिमा का परिवार विशेष विमान के जरिए मुंबई पहुंचेगा। इसके लिए जरूरी अनुमति के आवेदन दिल्ली और महाराष्ट्र के अधिकारियों तक भेजे जा रहे हैं। 

ADVT.
ADVT.

न्यूयॉर्क से इलाज कराकर आए भारत

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। अभिनेता को 2018 में कैंसर का पता चला था और 11 महीने और 11 दिनों तक चलने वाले मज्जा उपचार और रिकवरी से गुजरना पड़ा था। जब ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में थे, तब उनके बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर भी काफी दिनों तक पिता के साथ थे, इस बीच बॉलीवुड के कई सितारों ने विदेश में इलाज के दौरान ऋषि कपूर से मुलाकात की थी। 

सोशल मीडिया पर लॉजिकल और अग्रेसिव कमेंट्स के लिए मशहूर ऋषि ने 2 अप्रैल के बाद ट्विटर अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया। उन्होंने बीते दिनों दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म "द इंटर्न" के रीमेक में काम करने की घोषणा भी की थी। बॉलीवुडशादीज भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

ADVT.
ADVT.

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'