एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी देवी को जन्म देने के बाद वापस फिट होने के लिए कठिन वर्कआउट कर रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी देवी के आगमन के साथ मदरहुड को अपनाया था। तब से बिपाशा अभिनय से ब्रेक पर हैं और अपना पूरा समय देवी के साथ बिता रही हैं। हालांकि, देवी के जन्म के बाद से बिपाशा को प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन के लिए बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। हाल ही में, बिपाशा ने ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया और प्रेग्नेंसी के बाद अपनी वेट लॉस जर्नी की झलक दिखाते हुए अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया है।
10 अक्टूबर 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से बिपाशा बसु ने एक इंस्पायरिंग वर्कआउट वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें अपने ट्रेनर के उचित मार्गदर्शन और मदद के साथ एक कठिन व्यायाम करते हुए देखा जा सकता है। वह ब्लैक कलर की एथलीजर पहने हुए थीं और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही, उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी वेट लॉस जर्नी पर एक लंबा नोट भी लिखा। संघर्ष को वास्तविक बताते हुए उन्होंने सेल्फ-लव पर कुछ शब्द भी जोड़े। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वह खुद के प्रति दयालु बनने की कोशिश कर रही हैं।
बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, "मम्मा वेट लॉस जर्नी!!! संघर्ष वास्तविक है!!! लेकिन कुछ भी असंभव नहीं है...धीमे और स्थिर व सबसे हेल्दी तरीके से। मैं अपने जीवन के हर फेज में खुद से और अपने शरीर से प्यार कर रही हूं...खुद के प्रति दयालु बनने की कोशिश कर रही हूं। अपने आप को याद दिलाते हुए कि मैंने अभी-अभी एक बेबी को जन्म दिया है... यह अपने आप में एक महाशक्ति की तरह है। एक स्वस्थ, खुशहाल मां होने पर गर्व है। #loveyourself।"
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
ऐसा लगता है कि बिपाशा की तरह ही उनकी बेटी देवी भी फिटनेस फ्रीक बनने की राह पर हैं। इसका सबूत तब मिला, जब 8 अक्टूबर 2023 को बिपाशा ने अपने इंस्टा हैंडल पर देवी के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें मां-बेटी की जोड़ी को बहुत आसानी से प्लैंक योग मुद्रा में देखा गया।
इसके अलावा, तस्वीर में जहां बिपाशा ब्लैक कलर की एथलीजर में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं उनकी देवी प्रिंटेड ओनेसी में बेहद प्यारी लग रही थीं। तस्वीर साझा करते हुए बिपाशा ने लिखा था, "तो कोई हमेशा खुद को मेरे...मी टाइम में शामिल करता है!!! यह स्वीकार करना शुरू कर रही हूं कि मेरे लिए अब कोई मी टाइम नहीं है। #mamatryingtogetfit #loveyourself।"
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की कुल संपत्ति के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
देवी को जन्म देने के बाद हर नई मां की तरह बिपाशा का वजन भी कुछ किलो बढ़ गया था। हालांकि, नेटिजंस ने जल्द ही उन्हें उन तस्वीरों और वीडियोज में इसके लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया था। हाल ही में, एक इंटरव्यू में बिपाशा से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने भी तीखे अंदाज में उन पर निशाना साधा। अभिनेत्री ने साझा किया कि कैसे वह अपने आसपास की ऐसी निगेटिविटी पर ध्यान नहीं देती हैं। बिपाशा ने कहा था, "मैं उनसे कहना चाहूंगी कि कृपया ट्रोलिंग जारी रखें। यह पूरी तरह से ठीक है, क्योंकि मुझे कोई परेशानी नहीं है।"
जब बिपाशा बसु ने खुलासा किया था कि उनकी बेटी के दिल में थे दो छेद। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आप बिपाशा की वेट लॉस जर्नी के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।