प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच हाल ही में स्टार कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह अपने फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) इन दिनों चर्चाओं में हैं। खबरें हैं कि, दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। हाल ही में, उनकी फैमिली टाइम की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु 2015 में हॉरर फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। तब से वे फिल्म की रिलीज़ के बाद भी एक-दूसरे से मिलते रहे और फिर डेटिंग करने लगे। नए साल का जश्न मनाने के लिए वे दोनों कोह समुई गए थे, जहां करण ने अपनी लेडीलव को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। डेटिंग के एक साल बाद ही यानी 30 अप्रैल 2016 को कपल शादी के बंधन में बंध गया था। शादी के 6 साल बाद बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी के बर्थडे पर BF सिद्धार्थ ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, लिखा प्यारा नोट)
इस बीच बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी-अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैमिली टाइम की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद यह पहली बार है कि, अभिनेत्री और उनके प्यार करने वाले पति ने अपनी जिंदगी की खुशनुमा झलकियां साझा की हैं। तस्वीरों में बिपाशा की बहन सोनी बसु की बेटी निया और करण के भाई के जन्मदिन के जॉइंट सेलिब्रेशन की झलक देखी जा सकती है। तस्वीरों में हम बिपाशा की बहनों सोनी बसु और विजयता बसु, मां ममता बसु, भतीजे और कुछ अन्य लोगों को भी देख सकते हैं।
गेट-टुगेदर के लिए बिपाशा ने एक ओवरसाइज़ येलो कलर की ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी थी और इसे एक फ्लोरल श्रग के साथ पेयर किया था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल टच और मिडिल-पार्टेड लूज ट्रेस के साथ पूरा किया था। दूसरी ओर, उनके पति करण नीले रंग के वेस्टकोट और मैचिंग पैंट के साथ सफेद शर्ट में डैपर लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- राखी सावंत को BF आदिल ने दिया बेहद महंगा हार, यूजर बोला- 'लड़के को लूट रही है')
फिलहाल, बिपाशा और करण के फैमिली टाइम की झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।