हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी देवी की एक झलक शेयर की है, जिसमें वह अपने पापा करण सिंह ग्रोवर के कंधे पर बैठी हुई दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) जब से एक बेटी की मां बनी हैं, तब से उनकी जिंदगी बस उसी के इर्द-गिर्द घूम रही है। बिपाशा बसु अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी देवी के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी से एक फोटो शेयर की है, जिसमें देवी अपने पापा करण सिंह ग्रोवर के साथ दिख रही हैं।
बिपाशा ने 21 जनवरी 2023 को अपनी इंस्टा स्टोरी से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें देवी अपने पिता करण सिंह ग्रोवर के कंधे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि करण ब्लैक शर्ट में हमेशा की तरह काफी डैशिंग लग रहे हैं। वहीं, उनकी बेटी प्रिंटेड फ्रॉक में काफी क्यूट लग रही हैं। हालांकि, देवी का चेहरा एक इमोजी के पीछे छिपाया हुआ है। फोटो के ऊपर बिपाशा ने लिखा है, 'देवी का पापा।' इसके साथ ही बिपाशा ने अपनी भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ब्लू प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। नो मेकअप लुक में सिर पर वूलन हेडबैंड लगाए बिपाशा काफी प्यारी लग रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए बिपाशा ने 'देवी की मां' लिखा है।
इससे पहले, 8 जनवरी 2023 को अपने बर्थडे के मौके पर बिपाशा बसु ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपने पति करण व बेटी के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें कपल अपनी बेटी के साथ कैमरे के लिए पोज देता हुआ पिक्चर परफेक्ट लग रहा था। पहली तस्वीर में देवी के चेहरे को इमोजी से छिपाया हुआ था, वहीं दूसरी फोटो में मां-बेटी के साथ करण सिंह ग्रावर भी दिख रहे थे। हालांकि, तस्वीरों में देवी की टी-शर्ट ने हमारा ध्यान खींच लिया था, जिस पर 'आई लव मॉम' लिखा हुआ था। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ''हम 3 हैं। यह जन्मदिन बहुत अलग और बहुत खास था। आपकी शानदार शुभकामनाओं और प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद। वास्तव में आभारी हूं।'' सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद नवंबर 2022 में कपल ने एक बेटी का वेलकम किया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। जब से बिपाशा ने बेटी का स्वागत किया है, तब से वह उसके साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले, बिपाशा ने बेटी देवी को ब्रेस्टफीड कराते हुए मॉर्निंग सेल्फी शेयर की थी। फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको बिपाशा द्वारा शेयर की गई देवी की लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।