हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने नेहा धूपिया के साथ एक इंस्टा लाइव सेशन किया था, जिसमें उनकी बेटी देवी की उपस्थिति ने फैंस का दिल जीत लिया था। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने जब से अपनी बेटी देवी का वेलकम किया है, तब से उनका सोशल मीडिया हैंडल उनकी बेटी की झलकियों से भरा हुआ है। हालांकि, उन्होंने फैंस को तब चौंका दिया था, जब उन्होंने एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ एक इंस्टा लाइव सेशन के दौरान खुलासा किया था कि उनकी बेटी देवी के जन्म के समय उसके दिल में दो छेद थे। हालांकि, इस दौरान उनकी बेटी की स्पेशल अपीयरेंस थी, जिसने फैंस का दिल जीत लिया था।
जब बिपाशा बसु की बेटी ने अपनी मां के वीडियो में कैमियो किया, तो अभिनेत्री ने उसके व्यवहार के बारे में बात की। नई मां ने एक्सरसाइज के प्रति अपनी बेटी के जुनून के बारे में बात करते हुए बताया कि जब देवी 19 दिन की थी, तब वह मुश्किल एक्सरसाइज भी कर सकती थी। बिपाशा ने कहा था, “वह खूबसूरत है और वह एक एथलीट बनने जा रही है। वह 19 दिन की उम्र में पुल-अप्स और प्लैंक्स कर सकती थी।"
बिपाशा बसु ने आगे बताया कि उनकी बेटी देवी को कैमरे के सामने पोज देना बहुत पसंद है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके लिए अपनी बेटी को लोगों से छिपाना असंभव है, क्योंकि उनकी बेटी हमेशा कैमरे के सामने अपना चेहरा दिखाने के लिए उनसे झगड़ती है। इस बारे में बिपाशा ने कहा, “उसे पोज़ देना और कैमरे के सामने आना पसंद है। अगर मैं उसे पैपराजी से छुपाना भी चाहूं, तो ये नामुमकिन है, क्योंकि वो अपना चेहरा दिखाने के लिए मुझसे झगड़ती है। अभी, वह सिर्फ हाय कहना चाहती है, वह सोचती है कि मम्मा क्या कर रही हैं।"
वीडियो में देवी को अपनी मां के साथ देख नेहा ने उनकी काफी तारीफ भी की। इस दौरान, बिपाशा ने अपनी बेटी को एक 'सोशल बटरफ्लाई' बताया। उन्होंने कहा, "मैं कहती हूं, वह जिंदादिल, मिलनसार और एक सोशल बटरफ्लाई है। मैंने एक 'सोशल बटरफ्लाई' को कैसे जन्म दिया? मुझें नहीं पता। उसे बात करना बहुत अच्छा लगता है।"
बिपाशा बसु का बेटी संग लाइव सेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में बिपाशा की बेटी की क्यूटनेस देख नेटिजंस उस पर फिदा हो गए हैं और बच्ची की काफी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "करण जैसी लग रही है। क्यूट!!! भगवान देवी पर कृपा करें।" एक अन्य नेटिजन ने लिखा, "देवी क्यूट", वहीं एक अन्य ने लिखा, "ओह, बच्ची बहुत प्यारी है और बिपाशा ग्लो कर रही हैं।"
बता दें कि नेहा धूपिया संग इस इंस्टा लाइव सेशन में नेहा धूपिया ने खुलासा किया था कि जन्म के समय देवी के दिल में दो छेद थे। जबकि बिपाशा और करण हर महीने स्कैन के लिए जाते थे, डॉक्टरों को संदेह था कि छेद ठीक हो रहे हैं। हालांकि, नए माता-पिता ने तीन महीने तक इंतजार किया और आखिरकार, जब देवी तीन महीने की थीं, तब सर्जरी हुई और ऑपरेशन छह घंटे तक चला था। एक्ट्रेस ने कहा था कि उस समय उन्हें लगा था कि जैसे उनका जीवन रुक गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
वैसे, बिपाशा की बेटी देवी वाकई बेहद क्यूट है, तो आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।