हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में उनके पति व एक्टर करण सिंह ग्रोवर उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। दोनों अपने पहले बेबी के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। 29 अक्टूबर 2022 को भी बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में बिपाशा अस्पताल में अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में जहां बिपाशा एक्ट्रेस आलिया भट्ट के ब्रांड 'एड-ए-मम्मा' के मैटरनिटी वियर में क्यूट लग रही थीं, वहीं दूसरी तस्वीर में करण उनके गालों पर प्यार से किस करते नजर आए।
बता दें कि बिपाशा और करण की मुलाकात साल 2015 की फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान हुई थी और उन्होंने अप्रैल 2016 में बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी कर ली थी। करण और बिपाशा ने बाद में अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन भी रखा था, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने हिस्सा लिया था। कपल वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में भी साथ नजर आया था।
इससे पहले, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने बच्चे के स्वागत से पहले बेबी शॉवर सेरेमनी का जश्न मनाया था, जिसमें उनके अपने परिवार वाले और कुछ खास दोस्तों ने शिरकत की थी। बिपाशा-करण की बेबी शॉवर पार्टी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
4 अक्टूबर 2022 को बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रेग्रेंसी के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था कि उनको ये खुशी मां दुर्गा के आशीर्वाद से मिली है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' से एक खास बातचीत में उन्होंने कहा था, "इस साल मां दुर्गा का आशीर्वाद है, हमारा बच्चा जल्द ही आने वाला है और मां का आशीर्वाद लेने वाला है। एक छोटी सी कहानी है, जिसे मैंने किसी के साथ शेयर नहीं किया था, लेकिन आज कर रही हूं। हमने पिछले साल 23 नवंबर 2021 को मां वैष्णो देवी के सुंदर दर्शन किए थे, मैं और करण इससे पहले वहां कभी नहीं गए थे। हम एक बच्चा चाहते थे और हमने मां से यह आशीर्वाद मांगा। जब मैं गर्भवती हुई, तो हमारी पहली अल्ट्रासाउंड उस तारीख से मेल खाई, जब हम मां वैष्णो देवी के यहां गए थे। मां दुर्गा हमारे जीवन का हिस्सा हैं।"
वहीं, बिपाशा के पति करण से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि 'क्या बिपाशा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उन्हें निराश करती हैं? इसके जवाब में करण ने क्या कहा था, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, हमें तो बिपाशा के आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।