हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु के मैटरनिटी फोटोशूट की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह पति करण सिंह ग्रोवर के साथ ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती हुई दिखाई दीं। आइए आपको दिखाते हैं।
बी-टाउन के पॉपुलर कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) एक साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। शादी के 6 साल बाद अपनी लाइफ के एक नए चैप्टर को शुरू करने जा रहे स्टार्स लगातार अपने मैटरनिटी फोटोशूट्स से फैंस को खुश कर रहे हैं।
पहले ये जान लीजिए कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल ने 16 अगस्त 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर फैंस को सरप्राइज कर दिया था। इस दौरान उन्होंने दो स्टनिंग फोटोज शेयर की थीं, जिनमें एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस भी लग रही थीं।
अब 23 अगस्त 2022 को हमें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के मैटरनिटी शूट से एक सुपर क्यूट तस्वीर मिली। तस्वीर में होने वाले माता-पिता को ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता है। कपल के चेहरे पर पैरेंट्स बनने की खुशी भी साफ झलक रही है। फोटोज में जहां बिपाशा फुल स्लीव्स मोनोकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं, वहीं उनके पति करण ब्लैक टी शर्ट के साथ मैचिंग पैंट में दिखाई दिए। इस दौरान एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी ग्लो ने फोटो की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ा दी है।
(ये भी पढ़ें- संजय कपूर ने की सोनम के बच्चे से मुलाकात, कहा- 'अनिल को नाना कहने में आया मजा')
इससे पहले, 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में बिपाशा बसु ने अपनी पहली गर्भावस्था के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था कि उनकी मां वह पहली व्यक्ति थीं, जिन्हें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, "यह एक बहुत ही भावुक दिन था। मुझे याद है, मैं और करण जैसे थे (जिस लुक में थे), वैसे ही मेरी मां के घर गए। वह पहली व्यक्ति थीं, जिन्हें मैं बताना चाहती थी। सब भावुक थे। यह मेरी मां का सपना था कि मुझे और करण को एक बच्चा हो। मुझे हमेशा विश्वास था कि हमे बेबी होगा और ऐसा हुआ। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।"
(ये भी पढ़ें- नताशा सूरी ने एग्स को फ्रीज करने पर दिया बयान, कहा- 'किसी भी उम्र में मां बनने का ये अच्छा ऑप्शन')
बता दें कि, बिपाशा बसु 43 साल की उम्र में पहले बेबी को जन्म देने जा रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें कुछ बड़े शारीरिक बदलाव का अनुभव हो रहा है। 40 के दशक में गर्भवती होना एक महिला के लिए एक परेशानी भरा अनुभव हो सकता है और बिपाशा का मामला भी अलग नहीं था। अपनी गर्भावस्था के प्रारंभिक चरण के दौरान, उन्हें न केवल मॉर्निंग सिकनेस का सामना करना पड़ा, बल्कि पूरे दिन उल्टी भी हुई। हालांकि, होने वाली मां ने यह सब सहन किया और एक सही समय चुनने के बाद अपनी 'खुशखबरी' की घोषणा की।
(ये भी पढ़ें- शुभमन गिल ने रिलेशनशिप स्टेटस पर दी प्रतिक्रिया, सारा तेंदुलकर संग ब्रेकअप की उड़ी अफवाह)
फिलहाल, आपको बिपाशा की ये लेटेस्ट तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।