एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की प्यारी तस्वीरें साझा की हैं और अपने फैंस को उसका चेहरा दिखाया। पिंक कलर की ड्रेस में बच्ची का लुक काफी मनमोहक है। आइए दिखाते हैं।
बॉलीवुड स्टार बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर के फैंस के लिए यह खुशी का पल है, क्योंकि आखिरकार उन्होंने अपनी बेटी देवी का चेहरा सबके सामने रिवील कर दिया है। बता दें कि बिपाशा और करण साल 2016 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और 12 नवंबर 2022 को उन्होंने अपनी राजकुमारी देवी के आगमन के साथ पहली बार पैरेंटहुड को अपनाया था। तब से, प्यार करने वाले माता-पिता लगातार अपने फैंस को अपनी बच्ची के बढ़ते समय के प्यारे पलों के साथ अपडेट कर रहे हैं। अब उन्होंने बेटी के चेहरे का खुलासा किया है।
5 अप्रैल 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक जॉइंट पोस्ट में अपनी बेटी देवी की प्यारी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपने लाखों फैंस को देवी का चेहरा दिखाया, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
तस्वीरों में देवी ने एक पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी, जिस पर लिखा है, 'डैडीज प्रिंसेस' और इसे मैचिंग बो हेयरबैंड के साथ पेयर किया है। वह एक खूबसूरत मुस्कान बिखेरती हुई नजर आ रही थीं और बेहद प्यारी लग रही थीं। फोटो को साझा करते हुए देवी के माता-पिता ने लिखा, "हैलो वर्ल्ड... मैं देवी हूं।"
27 फरवरी 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर बिपाशा और करण ने जॉइंट रूप से एक क्यूट वीडियो साझा किया था, जिसमें बताया गया था कि कैसे उन्होंने अपनी बच्ची देवी के हाथ और पैरों के निशान को संजोने के बारे में सोचा। वीडियो में बच्ची अपनी मां के कंधे पर सोती नजर आ रही थी और आर्टिस्ट भावना जसरा उनके हाथ-पैरों का इम्प्रेशन ले रही थीं।
वीडियो के अंत में हम बच्ची के नन्हें हाथों और पैरों की गोल्डन कॉस्टिंग देख सकते हैं। इसके साथ ही प्यार करने वाले माता-पिता ने बताया था कि वे अपनी बेटी की बचपन की यादों को संजोना चाहते हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
25 नवंबर 2022 को बिपाशा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी बच्ची की पहली झलक पोस्ट की थी। फैमिली फोटो में प्यार में पागल कपल अपनी नवजात परी को गोद में लिए हुए उसे बेहद प्यार से निहार रहा था।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की कुल संपत्ति के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, हमें बिपाशा और करण की बेटी देवी की तस्वीरें काफी पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।