हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी देवी संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देवी ब्लू फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपने पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ अपनी पैरेंटहुड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। 12 नवंबर 2022 को बिपाशा ने अपनी बेटी देवी का स्वागत किया था, तब से उनकी जिंदगी अपनी बेटी के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। बिपाशा अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने देवी संग एक वीडियो शेयर किया है, जो वाकई बेहद प्यारा है।
26 जनवरी 2023 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी देवी संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देवी गुलाबी रंग के फूलों के हेयरबैंड के साथ नीले रंग की फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही हैं। हालांकि, देवी का चेहरा इमोजी के पीछे छिपाया हुआ है। दूसरी ओर, बिपाशा ने सफेद श्रग के साथ लेयर्ड प्रिंटेड रेड-हाइटेड आउटफिट पहना हुआ है। बन और हूप इयररिंग्स से अपने लुक को पूरा करते हुए बिपाशा ने सिंदूर और न्यू मॉमी ग्लो फ्लॉन्ट किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "मेरा दिल भर आया है। थैंक्यू देवी। (पिक्चर क्रेडिट) पापा @iamksgofficial।"
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, 1 जनवरी 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए बिपाशा ने फैंस को न्यू ईयर विश किया था। तस्वीर में बिपाशा ने एक प्यारा सा पाउट बनाया हुआ था। वहीं, उनके पति करण ने प्रिंटेड सफेद टी-शर्ट में फैमिली फोटो के लिए कैमरे के लिए पोज दिया था। हालांकि, ये उनकी बेटी देवी थीं, जिन पर फैंस की नजरें ठहर गई थीं, जो प्रिंटेड स्वेटर पहने अपनी मां के गले से लिपटी हुई थीं। बिपाशा ने बेटी देवी को ब्रेस्टफीड कराते हुए शेयर की थी मॉर्निंग सेल्फी, देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जानकारी के लिए बता दें कि यह 12 नवंबर 2022 को था, जब बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नवजात बेटी की पहली झलक साझा की थी। बेशकीमती तस्वीर में हम बिपाशा की बेटी के नन्हे-नन्हे पैरों को देख सकते थे, जो बिपाशा और करण के हाथों पर रखे हुए थे। बच्ची ने गुलाबी रंग का पजामा पहना हुआ था और यह तस्वीर वाकई बेहद प्यारी थी, जिससे नजरें हटाना मुश्किल था। तस्वीर के साथ बिपाशा ने अपनी बच्ची के नाम का भी खुलासा किया था और बताया था कि उन्होंने अपनी नन्ही परी का नाम 'देवी बसु सिंह ग्रोवर' रखा है।
फिलहाल, आपको बिपाशा और उनकी बेटी का लेटेस्ट वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।