लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद प्रेग्नेंट हैं। वह और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड स्टार्स बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) बी-टाउन के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। दोनों की शादी को 6 साल हो चुके हैं और अब खबरें आ रही हैं कि, बिपाशा और करण अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की पहली मुलाकात भूषण पटेल की हॉरर फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और साल 2016 में दोनों ने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली थी। जानकारी के लिए बता दें कि, करण की ये तीसरी शादी थी।
(ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे का क्रश थे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, करण के शो में एक्ट्रेस ने किया खुलासा)
'पिंकविला' की रिपोर्ट के अनुसार, करण और बिपाशा शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। रिपोर्ट में कपल के करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि, दोनों अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं और जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।
28 अप्रैल 2022 को बिपाशा बसु ने अपनी शादी के दो दिन पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक प्यार भरा वीडियो साझा किया था। वीडियो में करण को गाना गाते हुए भी सुना जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, "मेरे सबकुछ, अभी और हमेशा के लिए #Happy6thofficialmonkeyversary #monkeylove। नोट- विश्वास नहीं कर सकती कि, मेरे सोशल एक्टिव बेबी ने मेरे लिए इतना प्यारा वीडियो कैसे बनाया। कृपया समुद्र तट का शॉट देखें ... वह उसमें फंस गए। उनकी सिंगिंग वीडियो को बहुत खास बनाती है।"
(ये भी पढ़ें- नीरू बाजवा बनने वाली हैं चौथे बच्चे की मां? एक्ट्रेस ने बताया बेबी बंप वाले वायरल वीडियो का सच)
वर्क फ्रंट की बात करें, तो करण को आखिरी बार वेब सीरीज 'कुबूल है 2.0' में सुरभि ज्योति के साथ देखा गया था। वहीं, बिपाशा क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'डेंजरस' में नजर आई थीं। फिलहाल, हमें कपल की प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।