बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पति करण ग्रोवर के साथ अपने मालदीव वेकेशन की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति व एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जब भी कभी समुद्र तट से तस्वीरें शेयर करते हैं, तो उनके हॉटनेस के चलते सोशल मीडिया पर टेम्प्रेचर खुद ब खुद हाई हो जाता है। मौजूदा समय में ये कपल मालदीव में अपनी छुट्टियां मना रहा है। बिपाशा ने अपने वेकेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके बाद एक बार फिर इंटरनेट का पारा हाई हो गया है।
पहले आइए इस कपल की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। लाखों फैंस का दिल चुराने वाली बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर पहली बार मिले थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2016 में दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली थी। कपल की शादी को चार साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन आज भी दोनों में किसी न्यूली मैरिड कपल की ही तरह प्यार देखने को मिलता है। शादी के बाद से कपल अक्सर साथ में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है।
(ये भी पढ़ें: करोड़ों की कार में घूमते हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, कपल की कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)
अब आपको दिखाते हैं बिपाशा और करण के मालदीव वेकेशन की तस्वीरें व वीडियोज। दरअसल, 19 अक्टूबर 2021 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर किये हैं। शेयर किये गए वीडियो में बिपाशा अपने पति करण के साथ समुद्र के तट पर चिल करती नजर आ रही हैं। इस दौरान करण शर्टलेस हैं, वहीं एक्ट्रेस ने ब्लैक बिकनी पहनी हुई है। एक अन्य वीडियो में बिपाशा ने अपनी जंगल सफारी के राइड की झलक दिखाई है।
बिपाशा ने अपने वेकेशन से खुद की कई सोलो फोटोज व वीडियोज भी शेयर किये हैं, जिसमें वो बेहद सेक्सी दिख रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, बिपाशा के पेरेंट्स भी उनके साथ इस मालदीव ट्रिप पर गए हैं। यहां देखें बाकी की फोटोज। (ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा फैशन गाइड: माधुरी से काजोल तक, इन अभिनेत्रियों के सिंपल लुक्स को कर सकती हैं ट्राई)
फिलहाल, बिपाशा और करण अपने मालदीव वेकेशन पर खूब मजे कर रहे हैं। तो आपको कपल की ट्रिप की फोटोज व वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।