भारतीय अरबपति पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल ने हाल ही में स्विट्जरलैंड में दुनिया का सबसे महंगा घर खरीदा है। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।
स्विट्जरलैंड में रहने वाले भारतीय अरबपति पंकज ओसवाल (Pankaj Oswal) और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल (Radhika Oswal) ने दुनिया के टॉप 10 महंगे और शानदार घरों में से एक का निर्माण किया है। कपल ने इसे 'विला वारी' नाम दिया है, जो उनकी बेटियों वसुंधरा और रिदी के लिए एक सम्मान है। यह परिवार पिछले दस सालों से स्विट्जरलैंड में रह रहा है।
पंकज ओसवाल फेमस बिजसेनसमैन हैं और 'ओसवाल ग्रुप ग्लोबल' के अध्यक्ष हैं। उनका भव्य विला गिंगिन्स के स्विस गांव में वाउद के कैंटन में स्थित है। उनके घर को दुनिया के सबसे महंगे विला के रूप में लिस्टेड किया गया है, क्योंकि इसकी कीमत 1,649 करोड़ रुपए है। तीन साल के इंतजार के बाद साल 2022 में ओसवाल परिवार अपने आलीशान घर में शिफ्ट हुआ था।
बता दें कि स्विस हवेली को 'जेफरी विल्क्स' द्वारा डिजाइन किया गया है, जिन्होंने प्रतिष्ठित 'ओबेरॉय राजविलास', 'ओबेरॉय उदयविलास' और 'लीला' होटल्स को भी डिजाइन किया है। पुनर्निर्मित विला वास्तु के अनुरूप है और ओसवाल की भारतीय सांस्कृतिक के प्रति लगाव को दर्शाता है। घर में शानदार झूमर के शेड्स हैं, जो उसकी सुंदरता को बढ़ाते हैं।
कम ही लोग जानते हैं कि पंकज और राधिका का 'विला वारी' पहले एक ग्रीक बिजनेसमैन और 'Onassis fortune' की उत्तराधिकारी क्रिस्टीना ओनासिस के हक में था। यह घर 40,000 वर्ग मीटर का है और यहां से बर्फ से ढकी ब्लैंक पर्वत श्रृंखला का मनमोहक सीन दिखाई देता है। विला में विशाल सीढ़ियां और बीच में एक बड़ी टेबल के साथ एक भव्य डाइनिंग हॉल है।
फिलहाल, हमें पंकज और राधिका ओसवाल का घर काफी पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।