लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रहे हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने 30 नवंबर 2021 को पारंपरिक राजस्थानी शादी रचाई थी। तब से वे अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे हैं और अपने फैंस के साथ इसकी झलकियां शेयर करते रहते हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की पहली प्रेग्नेंसी की खबरें जोरों पर हैं।
'बॉलीवुड लाइफ' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, यह जोड़ी चीजों को प्राइवेट रखना चाहती है और निकट भविष्य में कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं करने जा रही है।
अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया, "ऐसी संभावना है कि ऐश्वर्या और नील भट्ट अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कपल एक-दूसरे के साथ बेहद खुश है और निश्चित रूप से हर जोड़े की तरह उनमें भी अपना खुद का परिवार शुरू करने की इच्छा है। ऐसा लगता है यह सही समय है। कपल इसे सार्वजनिक नहीं कर रहा है और घोषणा करने के लिए सही समय का इंतजार कर रहा है।''
यह सब एक स्पेशल होली प्रोग्राम के लिए उनकी डांस परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर ऐश्वर्या शर्मा के गिरने की खबरों के साथ शुरू हुआ था। हालांकि, सेट के सूत्रों के अनुसार, पूर्व 'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट ब्लड प्रेशर में गिरावट के कारण बेहोश हो गई थीं। बाद में, उन्हें उनकी वैनिटी वैन में ले जाया गया था और तुरंत चिकित्सा उपचार दिया गया था। हालांकि, ऐश्वर्या सेट पर लौट आईं और कुछ घंटों तक आराम करने के बाद बाकी परफॉर्मेंस पूरी की।
जब ऐश्वर्या शर्मा ने अपने 'खराब रिलेशनशिप' को किया याद, बताया- पति नील भट्ट को क्यों नहीं किया डेट? जानने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, नील भट्ट से ऐश्वर्या शर्मा के साथ परिवार शुरू करने की उनकी योजना के बारे में पूछा गया था और उन्होंने सीधे कहा था कि वे अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। हालांकि, उनके स्पष्ट बयान के बावजूद, कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि दोनों माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। बाद में ऐश्वर्या शर्मा ने मामले को अपने हाथ में लिया और प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज कर दिया था। एक्ट्रेस ने अपनी एक इंस्टा पोस्ट में लिखा था, "वाह, केवल आप मीडिया वाले ही तय करते हैं कि हम बच्चे की योजना बना रहे हैं या नहीं। एक और फर्जी खबर। आप सभी को बधाई।"
जब नील भट्ट ने पत्नी ऐश्वर्या संग अपनी सिंपल वेडिंग की बताई वजह, शादी के बाद का अनुभव भी किया था शेयर, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। तो इस खबर पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।