हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इंगेजमेंट सेरेमनी में एक बड़ी सी अंगूठी की ग्रैंड एंट्री होते हुए देखी जा सकती है। आइए आपको दिखाते हैं।
शादी हो या सगाई, हर कोई इसे ग्रैंड बनाना चाहता है। हर किसी के मन में यह ख्याल रहता है कि उनकी शादी इतनी ग्रैंड हो कि वह एक मिसाल बन जाए और सालों तक याद की जाए। इसके लिए लोग दिल खोलकर खर्चा भी करते हैं। वैसे, आपने यूनिक और ग्रैंड ब्राइडल एंट्री तो खूब देखी होगी, लेकिन क्या कभी आपने सगाई के लिए अंगूठी की ग्रैंड एंट्री होते हुए देखी है, नहीं न! चलिए हम आपको दिखाते हैं।
हाल ही में, एक पैपराजी इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक बड़े आकार की अंगूठी नजर आ रही है। यह वीडियो किसी सगाई समारोह का है, जिसमें एक बड़ी सी अंगूठी नजर आ रही है, जिसके नीचे पहिये लगाए गए हैं। गोल्डन कलर की इस बड़ी सी अंगूठी के ऊपर एक मोतीनुमा बॉक्स भी लगा है, जिसमें कपल के लिए सगाई की अंगूठियां रखी गई हैं। अंगूठी धीरे-धीरे स्टेज की ओर आगे बढ़ती है। जैसे ही अंगूठी स्टेज के पास पहुंचती है, वैसे ही कपल आगे बढ़ता है और रिंग के ऊपर लगे मोतीनुमा बॉक्स को हटाता है। जैसे ही अंगूठी का मोतीनुमा बॉक्स खुलता है, वैसे ही कपल उसमें से अपनी-अपनी अंगूठी उठाता है। हालांकि, एक चीज जिसने नेटिंजस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, वह यह थी कि समारोह में आए हुए सभी गेस्ट नीचे जमीन पर बैठे थे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया, वैसे ही नेटिजंस ने इस पर अपनी राय रखनी शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'चेयर ले लेते इतने बजट में, लोग नीचे बैठे हैं।' एक दूसरे नेटिजन ने लिखा, 'इसे एंट्री नहीं कहते, इसे कहते हैं तमाशा।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'ये किसकी फिंगर का साइज है।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
वैसे, वायरल वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि यह वीडियो कहां का है और इसमें नजर आ रहे होने वाले दूल्हा-दुल्हन कौन हैं, लेकिन वीडियो में मौजूद कपल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक मराठी कपल है। हालांकि, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
खैर, यह अपना-अपना शौक होता है, जिसे पूरा करने के लिए लोग हर संभव कोशिश करते हैं। वैसे, वायरल वीडियो पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।