इस आर्टिकल में हम आपको उन भोजपुरी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।
पिछले कुछ वर्षों में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है। सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी सुपरस्टार्स की अच्छी फैन फॉलोइंग है, जो हर दिन और बढ़ती जा रही है। भोजपुरी एक्ट्रेसेस भी अपनी दमदार एक्टिंग और अपने ग्लैमरस लुक से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से अक्सर तमाम सुपरस्टार्स के अफेयर की खबरें भी सामने आती रहती हैं।
आज हम आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जो अभी तक कुंवारी हैं और अपने ग्लैमरस लुक व दमदार एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।
आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आम्रपाली अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेती हैं और उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं। करियर की शुरुआत में ही आम्रपाली को 'बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस' का अवार्ड भी मिला था। उनके अफेयर की बात की जाए तो, आम्रपाली का नाम भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ जुड़ चुका है। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। फिलहाल, आम्रपाली दुबे की उम्र 35 साल है और वह अभी तक कुंवारी हैं।
(ये भी पढ़ें: आम्रपाली नहीं, ये हैं भोजपुरी एक्टर 'निरहुआ' की वाइफ, जानें इनकी लव लाइफ के बारे में)
एक्ट्रेस काजल राघवानी का नाम भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है और वह इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। कुछ समय पहले तक अक्सर काजल और खेसारी लाल यादव के अफेयर की चर्चाएं सोशल मीडिया पर होती रहती थीं और यह अफवाह भी थी कि, दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली है। लेकिन सच ये है कि, 31 साल की उम्र में भी उन्होंने अभी तक अपना घर नहीं बसाया है।
(ये भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच आई दरार! एक्ट्रेस ने कहा- 'क्या वह मेरे साथ शादी करते?')
एक्ट्रेस रानी चटर्जी की उम्र 42 साल है और उनकी गिनती भी भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। रानी अपने ग्लैमरस लुक के लिए भी जानी जाती हैं। कुछ समय पहले तक रानी चटर्जी, मनदीप बावरा के साथ रिलेशनशिप में थीं और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी भी होने वाली थी। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। फिलहाल, रानी चटर्जी ने अभी तक शादी नहीं की है
भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता अपने ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं और उनकी भी एक अच्छी फैन-फॉलोइंग है। अनारा का नाम भी कई भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ जुड़ चुका है। अनारा की उम्र अभी 35 वर्ष है और उन्होंने भी अभी तक शादी नहीं की है।
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षरा सिंह भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ साल 2019 तक रिलेशनशिप में थीं और फिर उनका ब्रेकअप हो गया था। एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने बताया था कि, पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप का उनका अनुभव काफी खराब रहा है और अभी उनका शादी का कोई इरादा नहीं है।
(ये भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की लव लाइफ: पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस का हो गया था बुरा हाल)
मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस मधु शर्मा अक्सर अपनी अदाओं से अपने फैंस का मन मोह लेती हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मधु एक जाना-माना चेहरा हैं और सोशल मीडिया पर उनकी भी अच्छी फैन-फॉलोइंग है। अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली मधु की उम्र 37 वर्ष हो चुकी है और वह भी अभी तक कुंवारी हैं।
ऐसी ही रोचक स्टोरी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।