हाल ही में, एक इंटरव्यू में कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने जुड़वा बच्चों की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
'लाफ्टर क्वीन' के नाम से मशहूर भारती सिंह (Bharti Singh) लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अपने काम के अलावा वह अक्सर अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ अपनी केमिस्ट्री के लिए सुर्खियों में रहती हैं। साल 2017 में शादी करने वाले भारती और हर्ष अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में, एक साक्षात्कार में भारती ने जुड़वा बच्चे होने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
एडोरबल कपल ने कुछ महीने पहले अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग के माध्यम से घोषणा की थी कि, वह प्रेग्नेंट हैं। भारती और हर्ष अप्रैल के पहले सप्ताह में अपने बच्चे के आने की उम्मीद कर रहे हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए भारती ने 'पिंकविला' से कहा कि, ''जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो ढाई महीने तक मुझे इस बात का अंदाजा भी नहीं था। मोटे लोगों का पता नहीं चलता।'' उन्होंने आगे कहा कि, "मैं खा रही हूं, शूटिंग कर रही हूं, 'डांस दीवाने' पर डांस कर रही हूं। फिर मैंने सोचा कि, चलो इसे एक बार चेक करते हैं। जब मैंने किया, तो मैंने टेस्ट नीचे रखा और बाहर आई। जब मैं वापस गई और दो लाइनें देखीं, तो मैंने हर्ष को इसके बारे में बताया। तो यह हमारे लिए आश्चर्य की बात थी। हमने ऐसी योजना नहीं बनाई थी कि, यह बच्चा पैदा करने का सही समय है।"
(ये भी पढ़ें- लाइव भजनों के साथ हुई थी कियारा आडवाणी की बहन इशिता की शादी, हजारों कैडिंल्स से सजा था वेन्यू)
वहीं, 'जूम' के साथ बातचीत में हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह ने पेट में जुड़वा बच्चे होने की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस बारे में बात करते हुए भारती ने कहा कि, ''आपको लगता है ये जुड़वा बच्चों वाला पेट है।'' इसके बाद हर्ष और भारती दोनों स्पष्ट करते हैं कि, जुड़वा बच्चे नहीं हैं। भारती कहती हैं, ''एक ही है, पता नहीं बाबा है कि बॉबी। हर्ष को बच्चे बहुत अच्छे लगते हैं।'' भारती आगे कहती हैं कि, ''हम लोग बहुत एक्साइटेड हैं। पता नहीं क्यों मुझे अभी तक बेबी से प्यार नहीं हुआ है? मैं हर्ष से पूछती रहती हूं कि, प्यार कब होगा। सभी कहते हैं कि, हाथ में आएगा तब होगा। अब हाथ में पता नहीं कब आएगा।''
वर्क फ्रंट की बात करें तो, होने वाले माता-पिता वर्तमान में रियलिटी शो 'हुनरबाज़-देश की शान' में होस्ट के रूप में देखे जा रहे हैं। रियलिटी शो में जजों के पैनल में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और फिल्म निर्माता करण जौहर शामिल हैं।
(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के साथ शेयर कीं प्यारी तस्वीरें, मुस्कुान जीत रही लोगों का दिल)
भारती की प्रेग्नेंसी अक्सर शो में चर्चा का विषय बन जाती है। हाल ही में, माधुरी दीक्षित अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए रियलिटी शो के मंच पर गई थीं और भारती के बेबी बंप पर किस करती हुई नजर आई थीं।
(ये भी पढ़ें- अली मर्चेंट ने कहा- 'सारा खान से शादी करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी', 'लॉक अप' में किए कई खुलासे)
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, भारती और हर्ष अपनी नई यात्रा के लिए बेहद उत्साहित हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।