कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में, फिल्म 'पुष्पा: द राइज़' से एक्टर अल्लू अर्जुन के अंदाज में पैपराजी संग मस्ती की, जिस पर उनके पति हर्ष ने मजेदार रिएक्शन दिया है। आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो।
हाल ही में, कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) को पैपराज़ी ने एक साथ स्पॉट किया, जहां भारती ने फिल्म 'पुष्पा: द राइज़' से एक्टर अल्लू अर्जुन के अंदाज में फिल्म का एक डायलॉग बोला, जिस पर उनके पति हर्ष ने मजेदार रिएक्शन दिया है। दोनों के बीच इस प्यारी सी मस्ती को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं इससे जुड़ा एक वीडियो।
पहले तो ये जान लीजिए कि, मौजूदा समय में, भारती और हर्ष को टैलेंट रियलिटी शो 'हुनरबाज़' में होस्ट के रूप में देखा जा रहा है, जिसे मिथुन चक्रवर्ती, परिणीति चोपड़ा और करण जौहर जज कर रहे हैं। इसका प्रीमियर आज यानी 22 जनवरी 2022 को रात 9 बजे कलर्स चैनल पर होगा और इसमें देश भर के लोग जादू से लेकर नृत्य और रैपिंग तक अपनी विविध प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए आएंगे।
(ये भी पढ़ें- जय अनमोल अंबानी की शादी की रस्में शुरू, मंगेतर कृशा शाह को गोद में उठाते आए नजर)
अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, हाल ही में, भारती और हर्ष को पैपराजी ने एक साथ स्पॉट किया और हमेशा की तरह इस बार भी वे कपल के साथ मस्ती के मूड में थे। इस दौरान, भारती ने फिल्म 'पुष्पा: द राइज़' से एक्टर अल्लू अर्जुन के अंदाज में कुछ डायलॉग्स बोलने की कोशिश की और जैसे ही उन्होंने कहा, 'मैं पुष्पराज हूं, मैं रूकेगा नहीं।' इतने में हर्ष ने कहा, 'हां! मैं अगले साल एक और देगा (बच्चा)।' भारती और हर्ष की इन बातों को सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगे। यहां देखें वो वीडियो।
(ये भी पढ़ें- क्या मौनी रॉय ने कैंसिल कर दी मुंबई में अपनी रिसेप्शन पार्टी? लेटेस्ट रिपार्ट में सामने आई बात)
हाल ही में, हुए एक इंटरव्यू में, भारती ने कहा था कि, वह हर्ष के साथ शो 'हुनरबाज' की मेजबानी करके खुश हैं। उन्होंने कहा था, “मैं अपनी गर्भावस्था के दौरान काम करना जारी रखना चाहती थी और शो के सेट पर अद्भुत प्रतिभाओं के बीच होना मुझे खुशी से भर देता है। एक विनम्र पृष्ठभूमि से आने वाले कलाकार के रूप में इतने सारे लोगों को अपने जुनून को फॉलो करते हुए और इसे बड़े मंच पर पहुंचते हुए देखना बहुत ही फायदेमंद है। मैं सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देती हूं और आशा करती हूं कि, वे अपने सभी सपनों को हासिल करेंगे।"
(ये भी पढ़ें- अहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ से अभी नहीं करेंगे शादी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा)
हाल ही में, कलर्स चैनल ने भारती का एक 'बिहाइंड द सीन' वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने खुद को 'इंडियाज फर्स्ट प्रेग्नेंट एंकर' बताया था। क्लिप में, उन्होंने अपने बेबी बंप को सहलाया और चुटकी लेते हुए कहा था, "मम्मा काम करेगी और पैसे कमाएगी।" जैसे ही वह 'हुनरबाज़' के सेट की ओर बढ़ीं, उन्होंने मजाक में कहा था, "कलर्स बहुत चालाक चैनल है, तीन लोगों से काम करवा रहा है, पैसे दो के दे रहा है।"
फिलहाल, भारती अपनी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं और हर्ष भी उनका खूब ध्यान रख रहे हैं। तो आपको कपल का ये मजेदार वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।