सिंगर बप्पी लहरी के अंतिम दर्शन से उनकी पत्नी चित्राणी लहरी की एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।
'डिस्को किंग' के नाम से मशहूर सिंगर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) के निधन की दुखद खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था। सिंगर ने मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में 15 फरवरी 2022 की रात को अंतिम सांस ली थी। कई महीनों तक अस्पताल में भर्ती होने के बाद 15 फरवरी को उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था और रात के समय उनका निधन हो गया था।
बप्पी लहरी के निधन से पूरा देश शोक में है। आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन ‘डिस्को डांसर’, ‘डांस डांस’, ‘नमक हलाल’ जैसी फिल्मों में अपने गानों के जरिए वह हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। 17 फरवरी 2022 को मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
(ये भी पढ़ें- क्या बप्पी लहरी के सोने के जेवर का बच्चों के बीच होगा बंटवारा? गोल्ड को भगवान मानते थे सिंगर)
बप्पी लहरी के अंतिम संस्कार के दौरान हमें उनकी पत्नी चित्राणी लहरी की दिल दहला देने वाली एक तस्वीर मिली है। तस्वीर में दिवंगत सिंगर की पत्नी रोते हुए दिखाई दे रही हैं। बप्पी के निधन से बिखर चुकीं चित्राणी लहरी के चेहरे पर अपने पति को खो देने का दुख साफ नजर आ रहा है। हालांकि, जिस बात ने हमारा ध्यान खींचा, वह यह है कि पति की मौत के बाद भी चित्राणी लहरी सिंदूर लगाए नजर आईं।
बप्पी लहरी का निधन उनके परिवार और भारतीय संगीत उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है। खासकर दिवंगत सिंगर के अंतिम संस्कार से सामने आई तस्वीरों में उनके बच्चों बप्पा और रीमा की स्थिति को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। तबाह हुए बेटे बप्पा ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया और उसका दुख उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। यही नहीं, उनकी बहन रीमा और पत्नी के चेहरे पर भी गहरा दुख देखने को मिला।
(ये भी पढ़ें- Bappi Lahiri Family: बप्पी लहरी के मामा थे किशोर कुमार, सिंगर थे माता-पिता, जानें सभी के बारे में) बप्पी लहरी अपने पोतों के बेहद करीब थे। उनके नाती स्वास्तिक बंसल ने अपने नाना के निधन के बाद एक इंस्टा पोस्ट के जरिए अपना दुख जाहिर किया था। स्वास्तिक ने अपने नानू की एक फोटो शेयर की थी और हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ लिखा था, “आपको बहुत मिस करता हूं दादू। रेस्ट इन पीस। आपसे प्यार करता हूं। RIP (1952-2022)”। (ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को करेंगे महाराष्ट्रियन शादी! रिपोर्ट में किया गया दावा) फिलहाल, हम प्रार्थना करते हैं कि, लहरी परिवार को इस क्षति को सहने की हिम्मत मिले।