Babita Kapoor-Neetu Kapoor के बीच कथित कोल्ड वॉर: जानें कैसे Kareena ने उनके झगड़े को किया था खत्म

आइए आपको दिग्गज अभिनेत्री बबीता कपूर और नीतू कपूर के दशकों पुराने झगड़े के बारे में बताते हैं, जिसे करीना कपूर की शादी ने खत्म किया था।

By Shivakant Shukla Last Updated: Apr 22, 2024 | 08:01:15 IST

बबीता शिवदासानी कपूर (जिन्हें आमतौर पर बबीता कपूर के नाम से जाना जाता है) उन सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग करियर के चरम पर होने के बावजूद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 1966 में फिल्म 'दस लाख' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी, जिसमें वह संजय खान के साथ नजर आई थीं। इसके बाद, वह साल 1967 में वह रवीन्द्र दवे की फिल्म 'राज' में दिखाई दीं, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली।

ADVT
ADVT

यह महान अभिनेता राजेश खन्ना के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री थी, जिसने सभी को प्रभावित किया। बाद के वर्षों में उन्होंने 'फर्ज', 'हसीना मान जाएगी', 'किस्मत', 'एक श्रीमान एक श्रीमती', 'डोली', 'कब? क्यों? और कहां?', 'कल आज और कल' व 'बनफूल' जैसी सुपरहिट फिल्मों में ए-लिस्टेड अभिनेताओं के साथ काम किया।

रणधीर कपूर से शादी के बाद बबीता कपूर ने छोड़ दी एक्टिंग

बता दें कि बबीता कपूर (Babita Kapoor) का जन्म 20 अप्रैल 1947 को कराची में एक फिल्मी परिवार में हुआ था। बबीता के पिता हरि शिवदासानी एक प्रतिष्ठित भारतीय अभिनेता थे, जो अपनी कैरेक्टर रोल्स के लिए फेमस थे। इतना ही नहीं, हरि शिवदासानी के बड़े भाई की बेटी साधना शिवदासानी भी एक दिग्गज अभिनेत्री थीं, जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अपने युग की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली साधना को उनके निकनेम 'द मिस्ट्री गर्ल' से जाना जाता है।

ADVT.
ADVT.

बबीता कपूर के अभिनय करियर की बात करें, तो उन्होंने अपनी फिल्म 'कल आज और कल' की रिलीज के बाद 6 नवंबर 1971 को रणधीर कपूर से शादी कर ली थी। हालांकि, रणधीर से शादी के बाद वह 'जीत', 'एक हसीना दो दीवाने' और 'सोने के हाथ' जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन ये तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं। कई रिपोर्टों के अनुसार, बबीता का अभिनय छोड़ने का फैसला कपूर खानदान के उस नियम के कारण था कि उनकी बहुएं फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।

रणधीर कपूर और बबीता की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

ADVT.
ADVT.

नीतू कपूर ने बबीता कपूर से बात करना क्यों कर दिया था बंद?

बबीता कपूर, कपूर खानदान की एक ऐसी सदस्य हैं, जो शायद ही कभी सुर्खियों या विवादों में आती हैं। अपनी बेटियों करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के साथ एक साधारण जीवन जीने वाली बबीता मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। हालांकि, बबीता से जुड़ा एक विवाद फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में काफी मशहूर है और वह है बबीता और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर के बीच का विवाद।

यह सब 1980 में शुरू हुआ, जब नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से शादी की और कपूर खानदान की बहू बनीं। कपूर खानदान की बहुओं के बीच चीजें बहुत अच्छी नहीं थीं और इसकी झलक 29 सितंबर 2003 को करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी में सभी ने देखी थी। बता दें कि नीतू कपूर, करिश्मा की शादी में शामिल नहीं हुई थीं और इससे करिश्मा की मां बबीता काफी नाराज हो गई थीं। नतीजतन बबीता और उनकी बेटियां करिश्मा व करीना, नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की भरत साहनी के साथ शादी से अनुपस्थित रहीं।

ADVT.
ADVT.

हालांकि दरार तब और बढ़ गई, जब 2009 में नीतू कपूर की मां राजी सिंह का निधन हुआ। कपूर खानदान के सभी सदस्य नीतू के निवास पर उनके दुख के दौर में उनका सपोर्ट करने और उन्हें सांत्वना देने के लिए मौजूद थे। नीतू की मां के अंतिम संस्कार में बबीता कपूर और उनकी बेटियां करीना कपूर व करिश्मा कपूर की अनुपस्थिति ने उनके बीच दरार पैदा कर दी थी। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतू और बबीता के बीच दशकों तक बात नहीं हुई।

करीना कपूर की शादी ने दूर कर दी थी नीतू कपूर और बबीता कपूर की एक दशक पुरानी अनबन

बबीता कपूर और नीतू कपूर के बीच वर्षों का कोल्ड वॉर 16 अक्टूबर 2012 को समाप्त हुआ। कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की थी कि नीतू कपूर ने अपने एक दशक पुराने विवाद को खत्म करने के लिए बबीता कपूर की बेटी करीना कपूर की शादी में शामिल होने का फैसला किया है। सूत्र ने कहा था, "करीना की शादी बबीता के लिए रिश्ते ठीक करने का मौका बनी। इसमें बिछड़ी भाभी के प्रति दोस्ताना व्यवहार भी शामिल था।" सूत्र ने आगे कहा था कि वह बबीता ही थीं, जिन्होंने पहला कदम उठाया और वह नीतू के आवास पर गईं और उन्हें करीना की शादी में आमंत्रित किया। 

सूत्र ने कहा था, "बबीता शादी का निमंत्रण लेकर व्यक्तिगत रूप से 'कृष्णा राज' (नीतू और ऋषि कपूर के निवास) में नीतू से मिलने गईं। जो लोग झगड़े के बारे में जानते हैं, उन्हें एहसास होगा कि यह कितनी बड़ी बात है। ऐसा लगता है कि उन्होंने आखिरकार शांति बना ली है।"

शुरुआत में नीतू के करीना की शादी में शामिल होने की खबरों को अफवाह माना गया, लेकिन जल्द ही नीतू ने मीडिया से बातचीत में खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा था, "करीना की सैफ से शादी पूरे परिवार के लिए बहुत खुशी का मौका है। हम सभी इसे लेकर उत्साहित हैं और निश्चित रूप से इसका इंतजार कर रहे हैं। यह एक खुशी का पल है और हम सभी इसमें शामिल होंगे।"

तब से कपूर खानदान की दोनों बहुओं के बीच बातचीत जारी है और हमने उन्हें पारिवारिक समारोहों के दौरान बार-बार एक साथ पोज देते देखा है। हमें उम्मीद है कि वे आने वाले वर्षों तक इस खूबसूरत रिश्ते को साझा करते रहेंगे। 

फिलहाल, बबीता कपूर और नीतू कपूर के एक दशक पुराने विवाद पर आपके क्या विचार हैं, जो करीना कपूर की सैफ अली खान से शादी के साथ खत्म हुआ? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'

मिलिए IAS अधिकारी Pari Bishnoi से, साधु जैसी लाइफस्टाइल अपनाकर पास किया UPSC, हासिल की 30वीं रैंक

Sudhanshu Pandey ने Rupali Ganguly-Rajan Shahi से झगड़े के कारण छोड़ा 'अनुपमा'? जानें सच्चाई

कौन हैं Nikesh Arora की पत्नी Ayesha Thapar? मिलिए US के हाईएस्ट पेड इंडियन CEO की खूबसूरत वाइफ से