हाल ही में, एक्ट्रेस आयशा टाकिया को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वह एक बार फिर सर्जरी बाद बदले लुक को लेकर ट्रोल हो गई हैं। अब इस पर आयशा का जवाब सामने आया है। आइए बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया (Ayesha Takia) को 'टार्ज़न: द वंडर कार', 'वांटेड' और 'दिल मांगे मोर' जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है। हालांकि, फरहान आजमी संग शादी के बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया। अब वह एक बेटे की मां हैं और अपने परिवार संग जिंदगी बिता रही हैं। हालांकि, नेटिजंस उनकी प्लास्टिक सर्जरी के गलत परिणाम को लेकर उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, जिस पर अब एक्ट्रेस का एक बयान सामने आया है।
बता दें कि आयशा टाकिया ने कथित तौर पर कुछ कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थीं, जिनमें लिप फिलर्स, पफी चीक्स और बोटोक्स शामिल हैं, लेकिन ऐसा करते-करते उनका लुक पूरी तरह से बदल गया था। हाल ही में, जब वह पब्लिकली नजर आईं, तो एक बार फिर उनके सर्जरी के बाद और सर्जरी से पहले के लुक की तुलना की जाने लगी। उसी का जवाब देते हुए आयशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया और इसका जवाब दिया। उन्होंने अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर के साथ एक मैसेज भी साझा किया, जिसमें लिखा था, "प्यार और शांति"। इसके बाद एक दिल और विक्टरी का इमोजी था।
उन्होंने ऑनलाइन निगेटिविटी पर एक क्रिप्टिक नोट भी शेयर किया। आयशा द्वारा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किए गए पिक्चर नोट में बताया गया है कि कोई भी यह कंट्रोल नहीं कर सकता कि लोग आपकी एनर्जी कैसे प्राप्त करते हैं। इसके अलावा, यह मुश्किल हो जाता है कि पब्लिक हो जाने के बाद हर चीज़ को कैसे फ़िल्टर किया जाए।
नोट में लिखा था, "आप यह कंट्रोल नहीं कर सकते कि लोग आपकी एनर्जी को कैसे रिसीव करते हैं। आप जो कुछ भी करते हैं या कहते हैं, वह उन चीज़ों के लेंस के माध्यम से फ़िल्टर हो जाता है जिनसे वे इस समय गुज़र रहे हैं, जो पूरी तरह से आपके बारे में नहीं है। बस आप अपना काम जितना हो सकते, उतना ईमानदारी और प्यार से करते रहें।"
16 फरवरी 2024 को आयशा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया और वह पहचान में नहीं आ रही थीं। उन्होंने ब्लू कलर का प्रिंटेड कुर्ता और मैचिंग पलाज़ो पैट व दुपट्टा कैरी किया था। वह मुंबई एयरपोर्ट पर अपने बेटे मिकाइल और एक दोस्त के साथ पोज देती नजर आई थीं। हालांकि, जैसे ही उनकी झलक सोशल मीडिया पर सामने आई, नेटिज़ंस ने उनके बदले हुए चेहरे पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया था। कमेंट्स देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, एक पब्लिक इवेंट में उनकी उपस्थिति ने एक बार फिर उनके बदले हुए लुक को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे। नेटिजंस के अनुसार, यह उनके पफी चीक्स और लिप्स थे, जिसने लोगों को पूरी तरह से चौंका दिया था। खैर, उनकी 'पहले और बाद' की तुलनाएं अभिनेत्री को भी रास नहीं आईं और उन्होंने अपने लिए स्टैंड लिया। उन्होंने इसका क्रिप्टिक, लेकिन करारा जवाब दिया था। अपने इंस्टा हैंडल पर उन्होंने एक पिक्चर नोट शेयर किया था, जिसे इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "आप दुनिया में सबसे पके, सबसे रसीले आड़ू हो सकते हैं, लेकिन फिर भी कोई ऐसा होगा, जिन्हें आड़ू बिल्कुल पसंद नहीं होंगे।''
आयशा और फरहान की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, प्लास्टिक सर्जरी को लेकर दी गई नेटिजंस की प्रतिक्रिया पर आयशा के जवाब के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।