एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में अपनी शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हें।
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) अपनी क्यूट केमिस्ट्री से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें शेयर करने से लेकर एक साथ स्पॉट किए जाने तक, यह जोड़ी अक्सर सुर्खियों में रहती है। कुछ समय से इनकी शादी के बंधन में बंधने की अफवाहें चल रही हैं। हाल ही में, एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, वह अगले तीन महीनों में शादी कर लेंगे।
'इंडिया टुडे' को एक सूत्र ने बताया है कि, “राहुल के माता-पिता हाल ही में अथिया के परिवार से मिलने के लिए मुंबई में थे। कपल ने अपने परिवारों के साथ नए घर का दौरा किया था, जहां वह कार्य की प्रगति देखने गए थे। शादी अगले तीन महीनों में मुंबई में होने की उम्मीद है। यह दोनों परिवारों के लिए एक भव्य उत्सव होगा और शादी की हर तैयारियां खुद होने वाली दुल्हन अथिया ही कर रही हैं।”
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर के बेटे तैमूर ने एंजॉय किया पहला क्रिकेट मैच, लाडले के क्यूट एक्सप्रेशंस ने जीता दिल)
अब, अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अथिया शेट्टी के पिता व एक्टर सुनील ने एक बार और सभी के लिए अपना रुख साफ कर दिया है। यह पूछे जाने पर कि, 'क्या दोनों परिवारों ने शादी की तैयारी शुरू कर दी है?' इस पर अभिनेता ने 'रेडियो मिर्ची' से कहा, "नहीं, अभी तक कुछ भी योजना नहीं बनाई गई है!"
वहीं, कथित तौर पर अगले तीन महीनों में अपनी शादी की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अथिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “मुझे उम्मीद है कि, मुझे 3 महीने में होने वाली शादी में आमंत्रित किया जाएगा।" इसके साथ ही उन्होंने हंसने की इमोजी भी बनाई है।
कुछ दिनों पहले अथिया के भाई अहान शेट्टी ने भी शादी की अफवाहों का खंडन किया था। 'दैनिक भास्कर' से बात करते हुए उन्होंने कहा था, 'जहां तक शादी की बात है, तो कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ऐसा कोई समारोह नहीं है, ये सब अफवाहें हैं। जब शादी ही नहीं हो रही है, तो हम आपको डेट कैसे दे सकते हैं?"
(ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा को डेट करना चाहती हैं सारा अली खान, अब एक्टर की आई प्रतिक्रिया)
इस बीच अथिया हाल ही में, राहुल के साथ जर्मनी गई थीं, जहां उनकी कमर की चोट की सर्जरी हुई थी। अब दोनों मुंबई लौट आए हैं। केएल राहुल ने 30 जून 2022 को अपने प्रशंसकों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए बताया था कि, वह ठीक हो रहे हैं। उन्होंने लिखा था, "सभी को नमस्कार। कुछ हफ़्ते मुश्किल रहे, लेकिन सर्जरी सफल रही। मैं ठीक हो रहा हूं। ठीक होने की मेरी राह शुरू हो गई है। आपके संदेशों और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद, जल्द मिलते हैं।" अथिया ने भी अपने बॉयफ्रेंड की इसी तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुस्कुराते हुए इमोजी के साथ शेयर की थी।
(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर-मीरा राजपूत को यूरोप के रेस्टोरेंट में नहीं मिला खाना, तो पत्नी ने एक्टर को मारा ताना)
फिलहाल, हमें अथिया और केएल राहुल की शादी का बेसब्री का इंतजार है। तो, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।