आसिम रियाज ने गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना पर लुटाया प्यार, कहा- 'तुम मेरे मन की शांति की कुंजी हो'

हाल ही में, मॉडल आसिम रियाज ने अपनी प्रेमिका हिमांशी खुराना के लिए सोशल मीडिया पर खुलेआम प्यार जाहिर किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: May 2, 2022 | 10:41:05 IST

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ के मोस्ट पॉपुलर कपल आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) हमेशा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आसिम रियाज एक बार फिर से अपनी प्रेमिका व पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के साथ एक म्यूजिक वीडियो ला रहे हैं, जिसका नाम 'पिंजरा' है। हाल ही में, आसिम ने हिमांशी को अपने "मन की शांति" बताया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

ADVT
ADVT

पहले आप ये जान लीजिए कि, आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की पहली मुलाकात 'बिग बॉस सीजन 13' में हुई थी। दोनों इस शो में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे थे। लेकिन हिमांशी को देखते ही आसिम को उनसे प्यार हो गया था। शो में आसिम ने हिमांशी के लिए हार्ट शेप का पराठा बनाने से लेकर घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करने तक, सब कुछ किया था, जिसके बाद ही दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा सुर्खियों में रही थीं। लेकिन ये भी सच है कि, जब हिमांशी ने शो में एंट्री ली थी, तब वह किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं, इसी वजह से पहले तो पंजाबी एक्ट्रेस ने आसिम का प्यार ठुकरा दिया था, लेकिन शो के बाद दोनों के डेटिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। जिसके बाद दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया था और अब आसिम व हिमांशी अपने डेटिंग पीरियड को एंजॉय कर रहे हैं। 

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने अपने बर्थडे पर पहनी 49,740 रुपए की फ्रिल मिनी ड्रेस, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें)

अब आइए आपको आसिम का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, 1 मई 2022 को आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने अप​कमिंग म्यूजिक वीडियो का एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें वह और हिमांशी नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए आसिम ने कैप्शन में लिखा है, "जिस दिन से मैं तुमसे मिला, उससे पहले जीवन इतना निर्दयी था। लेकिन तुम मेरे मन की शांति की कुंजी हो'। #PINJRA 06.05.2022 को आउट। आधिकारिक टीज़र कल। #asimriaz ft #himanshi"।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- गुरमीत चौधरी ने बेटी लियाना को निहारते हुए शेयर की प्यारी तस्वीर, कहा- 'घंटों उसे देख सकता हूं')

दोनों इससे पहले 'कल्ला सोहना नई', 'ख्याल रख्या कर', 'गल्लां भोलियाएं', 'स्काई हाई' और 'अफसोस करोगे' जैसे गानों में साथ काम कर चुके हैं। ये गाने सुपरहिट साबित हुए हैं।

ADVT.
ADVT.

आसिम और हिमांशी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि, फैंस उन्हें जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। आसिम रियाज ने रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन से खास बातचीत में अपनी शादी पर बात करते हुए बताया था कि, ‘यह बहुत जल्दी है। हम अभी काम कर रहे हैं। हम अभी रिलेशनशिप में हैं, लेकिन हम अभी काफी यंग हैं। निश्चित रूप से एक दिन हम शादी करेंगे। हम अभी अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। फैन्स का प्यार हमें मिल रहा है। हम बस अपने काम के जरिए उन्हें भी उतना ही प्यार देना चाहते हैं।’ 

(ये भी पढ़ें- अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे धर्मेंद्र: कहा- 'चिंता मत करो', ईशा देओल ने पिता पर लुटाया प्यार)

फिलहाल, हमें आसिम और हिमांशी के इस गाने का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां

Karan Kundrra ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच GF Tejasswi संग किसिंग फोटो की शेयर, प्यार में डूबा दिखा कपल