आसिम रियाज ने गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना संग इस्तांबुल में मनाया बर्थडे, यहां देखें झलकियां

हाल ही में, एक्ट्रेस-सिंगर हिमांशी खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉयफ्रेंड व एक्टर आसिम रियाज के बर्थडे बैश की झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Jul 14, 2022 | 15:50:13 IST

‘बिग बॉस 13’ के मोस्ट पॉपुलर कपल आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस को भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद है। हाल ही में, आसिम ने अपनी लेडी लव के साथ अपना जन्मदिन मनाया है, जिसकी झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

ADVT
ADVT

पहले तो ये जान लीजिए कि, आसिम और हिमांशी की पहली मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ में हुई थी। दोनों इस शो में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे थे, जहां हिमांशी को देखते ही आसिम अपना दिल हार बैठे थे। हिमांशी ने भी आसिम का प्यार कबूल कर लिया था। तब से ये दोनों साथ हैं और अक्सर इनकी शादी की अफवाहें उड़ती रहती हैं।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- शादी के बाद संग्राम सिंह नहीं बदलवाएंगे पत्नी पायल रोहतगी का नाम, कहा- 'यही उनकी पहचान है')

अब बात करते हैं आसिम के जन्मदिन की झलकियों की। दरअसल, 13 जुलाई 2022 को एक्टर ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया, जिसके वीडियोज उनकी गर्लफ्रेंड ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अब शेयर किए हैं। आसिम का जन्मदिन इस्तांबुल में मनाया गया। वीडियो में हम दोनों को एक क्रूज पर साथ में डिनर करते हुए देख सकते हैं। यहां दखें वीडियोज के स्क्रीनशॉट्स।

ADVT.
ADVT.

एक अन्य फोटो में आसिम अपने जन्मदिन का केक काटते हुए नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में बर्थडे सॉन्ग बज रहा है। वहीं, हिमांशी को ताली बजाते और उन्हें बधाई देते देखा गया। इतना ही नहीं, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भीड़ भी अभिनेता के लिए बर्थडे सॉन्ग गाते हुए और ताली बजाती नजर आई। इन झलकियों को शेयर करते हुए हिमांशी ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे आसिम रियाज'।

जहां, आसिम ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, हिमांशी ने ब्लैक ड्रेस पहनी, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थीं। इन तस्वीरों को आसिम व हिमांशी के फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- 'कॉफी विद करण' में गौरी खान बेटे आर्यन के ड्रग्स केस पर तोड़ेंगी चुप्पी, बताएंगी पूरा सच! :रिपोर्ट)

फिलहाल, आपको आसिम के जन्मदिन की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां

Karan Kundrra ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच GF Tejasswi संग किसिंग फोटो की शेयर, प्यार में डूबा दिखा कपल