'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' के आगामी एपिसोड के एक प्रोमो में सिंगर आशा भोसले को अपनी दिवंगत बहन लता मंगेशकर और उनसे मिले उपहार के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है। आइए देखते हैं वीडियो।
भारतीय संगीत जगत ने 6 फरवरी 2022 को अपना सबसे बेशकीमती उपहार खो दिया था, जब प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हो गया था। सिंगर ने कई दशकों तक म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज किया था और विश्व संगीत के इतिहास में सबसे महान गायिकाओं में सर्वोच्च स्थान हासिल किया था।
लता मंगेशकर के निधन ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और आज भी इस कड़वे सत्य पर विश्वास कर पाना अविश्वसनीय रूप से कठिन है कि, वह अब हमारे साथ नहीं हैं। हालांकि, उनके गाए हुए गीत आज भी करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं और आगे भी लाते रहेंगे।
(ये भी पढ़ें- Lata Mangeshkar Family: ये है लता मंगेशकर का पूरा परिवार, भाई-बहनें सभी हैं सिंगर)
लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले (Asha Bhosale) उनके काफी करीब थीं और उनकी मृत्यु ने उन्हें झकझोर कर रख दिया था। लता मंगेशकर के निधन की खबर से वह तबाह हो गई थीं और इस बड़े नुकसान से निपटने में उन्हें कुछ हफ्तों का समय लगा। इसकी भरपाई भले नहीं की सकती है, लेकिन वह अक्सर अपनी दीदी को याद करती रहती हैं।
लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' के आगामी एपिसोड में महान गायिका आशा भोसले शो में एक विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देंगी। 23 अप्रैल 2022 को शो के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। इसमें आशा भोसले अपनी बहन से जुड़ी एक याद को सभी के सामने शेयर कर रही हैं। बिंदास बहन ने साझा किया कि, उनके निधन से पांच-छह महीने पहले लता मंगेशकर ने उनसे कोई उपहार मांगने के लिए कहा था। इस पर आशा भोसले ने दिवंगत गायिका से एक पुरानी साड़ी मांगी थी और अपनी दीदी से इस पर हस्ताक्षर करने को भी कहा था। इतना ही नहीं आशा भोंसले वह साड़ी अपने साथ शो के सेट पर भी लाई थीं और उन्होंने बड़ी स्माइल के साथ इसे फ्लॉन्ट किया। उस पल को याद करते हुए आशा भोसले ने कहा, "आज से 5-6 महीने पहले दीदी ने मेरे को कहा, मांग ले, आज तू लता मंगेशकर से मांग ले कुछ भी। मैंने उनसे उनके हस्ताक्षर वाली पुरानी साड़ी मांगी। ये साड़ी दुनिया की दौलत से भी बड़ी है।"
(ये भी पढ़ें- आशा भोसले ने 16 की उम्र में की थी पहली शादी, लेकिन दूसरी मैरिज ने कुछ ऐसे बदली जिंदगी)
कुछ दिन पहले शो के निर्माताओं ने ज़ी टीवी के आधिकारिक इंस्टा हैंडल पर आने वाले एपिसोड से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें हम आशा भोसले को शो के मंच पर प्रवेश करते हुए और अपनी दिवंगत बहन लता मंगेशकर की तस्वीर पर गुलाब की पंखुड़ियों को अर्पित करते हुए देख सकते थे। वीडियो में हमें दो प्रतियोगियों के प्रदर्शन की एक झलक भी मिली थी, जिन्होंने वॉयस-ओवर में आशा भोंसले और लता मंगेशकर की भूमिकाओं को दिखाया था। प्रतियोगियों ने कहा था, "लता दीदी जब तक आप का साथ है, मेरे जीवन में रंगों की बरसात है।" जैसे ही प्रदर्शन समाप्त हुआ, आशा भोंसले की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने प्रोमो में कहा था, "मेरी दीदी गई है, लेकिन फिर भी मेरे साथ है।"
(ये भी पढ़ें- जब लता मंगेशकर अपने पहले स्टेज शो में पिता दीनानाथ की गोद में ही लगी थीं सोने, सुनाया था किस्सा) डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' का बहुप्रतीक्षित एपिसोड जिसमें आशा भोंसले हैं, वह 23 अप्रैल 2022 को ज़ी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। फिलहाल, आपको लता जी द्वारा अपनी बहन आशा को दिया गया उपहार कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।