हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि, आर्यन खान ने एनसीबी को बताया है कि, उन्हें अपने पिता शाहरुख खान से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेनी पड़ती है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
2 अक्टूबर 2021 की रात को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के तट पर गोवा जाने वाले एक क्रूज जहाज पर की जा रही एक पार्टी पर छापा मारा था और दस लोगों व छह आयोजकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) भी शामिल हैं। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आर्यन को 7 अक्टूबर 2021 तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है।
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, आर्यन खान को चरस का सेवन करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। आर्यन के साथ गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में अरबाज मर्चेंट (लकड़ी कारोबारी के बेटे) और मुनमुन धमेचा (मध्य प्रदेश के बिजनेसमैन की बेटी) भी शामिल हैं। एक लिखित बयान में, आर्यन खान ने अपनी गिरफ्तारी की बात स्वीकार करते हुए कहा था, "मैं अपनी गिरफ्तारी के कारणों को समझता हूं और मैंने अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी है।"
(ये भी पढ़ें- आर्यन खान को अरेस्ट करने वाले समीर वानखेड़े ने इस खूबसूरत एक्ट्रेस से की है शादी, जानें डीटेल)
अब ‘आईएएनएस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन खान ने कथित तौर पर अपने सुपरस्टार पिता शाहरुख खान के बिजी शेड्यूल के बारे में बात की है। रिपोर्ट की मानें तो, स्टार किड ने एनसीबी अधिकारियों को बताया है कि, उनके पिता इतने व्यस्त रहते हैं कि, कभी-कभी उनसे मिलने के लिए उन्हें अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है।
आर्यन को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में लिए जाने के बाद शाहरुख खान ने अपने बेटे के साथ एक छोटी सी मीटिंग की गुजारिश की थी, जिसके बाद उन्हें उनके बेटे आर्यन से मिलने दिया गया था। ‘आईएएनएस’ के मुताबिक, पिता शाहरुख से मिलते ही आर्यन खान रोने लगे थे। यह भी कहा गया है कि, आर्यन को मामले में फंसाया जा रहा है, क्योंकि उनके पास से कोई दवा बरामद नहीं हुई थी।
आर्यन खान का केस मुंबई के मशहूर वकील सतीश मानशिंदे लड़ रहे हैं। ये वही वकील हैं, जो सलमान खान से लेकर रिया चक्रवर्ती तक को जेल से रिहा करा चुके हैं। 4 अक्टूबर 2021 को कोर्ट में सुनवाई के दौरान आर्यन के वकील मानशिंदे ने तीखी बहस के दौरान कहा था, ‘आर्यन जहाज में ड्रग्स नहीं बेच रहे थे, अगर वह चाहते तो, वो जहाज खरीद सकते हैं।'
(ये भी पढ़ें- जब आर्यन के जन्म से पहले SRK को पत्नी गौरी की मौत का सताने लगा था डर, इंटरव्यू में बताई थी फीलिंग्स)
जब स्टार किड किला कोर्ट में पेश हुए, तो सतीश मनशिंदे ने उनका बचाव करते हुए कहा था कि, आर्यन को चैट के आधार पर गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से कुछ भी जब्त नहीं किया गया था। सतीश ने कहा था, "हालांकि, उनके पास बोर्डिंग पास नहीं था। उनके पास वहां कोई सीट या केबिन नहीं था। जब्ती के अनुसार, उनके कब्जे से कुछ भी नहीं मिला है। उन्हें केवल चैट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।”
(ये भी पढ़ें- जब शाहरुख खान ने आर्यन के लिए कहा था, 'मेरा बेटा ड्रग्स ले सकता है', वायरल हो रहा वीडियो)
फिलहाल, शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान को इस मुश्किल से निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। तो आर्यन की गिरफ्तारी पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।