साउथ सुपरस्टार आर्य और उनकी पत्नी सायशा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेबी गर्ल के नाम की अनाउंसमेंट की है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) की पोती सायशा सहगल (Sayyesha) ने अपने पति आर्य (Arya) के साथ जुलाई 2021 में पेरेंटहुड फेज में कदम रखा था। जहां दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी लाइमलाइट से दूर रखी, वहीं कपल ने अपनी बेटी के जन्म की खबर भी मीडिया को नहीं बताई। हाल ही में, ‘डॉटर्स डे’ के मौके पर सायशा और आर्य ने अपनी बेबी गर्ल के जन्म की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया के जरिए उसके नाम की भी अनाउंसमेंट की है।
पहले ये जान लीजिए कि, 24 जून 2021 को आर्य से अच्छा बॉन्ड शेयर करने वाले एक्टर विशाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस गुड न्यूज की जानकारी दी थी। उन्होंने खुलासा किया था कि, आर्य और सायशा ने एक बेबी गर्ल का स्वागत किया है। एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “इस न्यूज को बताकर बेहद खुश हूं, चाचा बनकर खुशी मिल रही है, मेरे भाई जैमी और सायशा को एक बेबी गर्ल का आशीर्वाद मिला है, शूट के बीच में भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पा रहा हूं। हमेशा उनके लिए बेस्ट की कामना करता हूं। इंशाअल्लाह, भगवान नवजात और मेरी बेबी गर्ल @sayyeshaa को आशीर्वाद दें और @arya_offl को बतौर डैड नई जिम्मेदारियों को संभालने की शक्ति दें।”
(ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार की फैमिली डीटेल: एक्टर को नहीं है कोई संतान, जानें 12 भाई-बहनों के बारे में सब कुछ)
अब इसके दो महीने बाद ‘डॉटर्स डे’ के मौके पर आर्य ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की है और अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा है, “डैड बनने के 2 महीने” और इसके साथ उन्होंने #Ariana लगाया है। इसका मतलब साफ है कि, कपल की बेटी का नाम अरियाना है, जो ग्रीक शब्द है और इसका अर्थ ‘पवित्र’ होता है।
वहीं, सायशा की मां शाहीन ने भी अपनी नातिन का नाम अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बताते हुए अपनी लाडली के लिए एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, “मेरी नातिन 2 महीने की हो गई है और आप सभी मेरे दोस्तों को उसका नाम पता होना चाहिए। उसका नाम अरियाना है। इसका मतलब पवित्र होता है। हमें ये पसंद आया। ये देखकर भी खुशी महसूस होती है कि, उसके डैड @aryaoffl हैं और उसका नाम उनसे मिलता-जुलता है। @sayyeshaa को ये नाम पसंद आया और हमें भी!"
(ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार इस शर्त पर हुए थे मधुबाला से अलग, दोनों की प्रेम कहानी का हुआ था दुखद अंत)
शाहीन ने आगे लिखा, “आपके प्यार और आशीर्वाद से वो एडोरेबल है और हम आपको उसकी तस्वीरों से परिचय कुछ समय बाद कराएंगे। वो काफी छोटी है और आप जानते हैं कि, बड़े लोग कितने प्रोटेक्टिव होते हैं। लेकिन हर एक चीज अच्छे समय पर होती है। कृपया उसको अपना आशीर्वाद देना जारी रखें और अपनी दयालुता के लिए धन्यवाद दोस्तों।”
इससे पहले, 14 फरवरी 2021 को वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करने के लिए सायशा ने अपने हसबैंड आर्य के साथ एक जैसे कपड़ों में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीर शेयर की थी। फोटो में आर्य प्यार से सायशा के गले लग रहे हैं और उनके माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, “मैं आपको प्यार, केयर, इज्जत करते हुए पूरी जिंदगी बिता दूंगी। हर दिन आपको ये दिखाऊंगी कि, मैं आपको अपनी जिंदगी में सितारों जितना ऊंचा रखती हूं। हैप्पी वैलेंटाइन डे, जान @aryaoffl।"
(ये भी पढ़ें: सायरा बानो ने 22 साल बड़े दिलीप कुमार से लगाया था दिल, बहुत रोचक है इनकी प्रेम कहानी)
फिलहाल, हमें तो सायशा और आर्य की बेटी का नाम काफी प्यारा लगा। तो आपको ये नाम कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।