हाल ही में, फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता के ब्राइडल एंट्री का एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।
बी-टाउन के फेमस फैशन डिजाइनर कुणाल रावल (Kunal Rawal) और अर्पिता मेहता (Arpita Meha) ने इस वीकेंड शादी रचाई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में, दुल्हन अर्पिता मेहता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ब्राइडल एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें- सबा अली खान ने भांजी इनाया संग शेयर कीं 'तब और अब' की फोटो, लिखा- 'कितनी जल्दी बड़ी हो गई')
पहले ये जान लीजिए कि कुणाल रावल और अर्पिता मेहता बी-टाउन के शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और कार्तिक आर्यन जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम करके पहले ही फैशन जगत में अपना नाम कमा चुके हैं। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने 28 अगस्त 2022 को मुंबई के 'ताजमहल पैलेस' में रॉयल अंदाज में शादी करके हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं।
तीन दिनों तक अपनी शादी का जश्न मनाने के बाद अर्पिता मेहता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हम उनकी ब्राइडल एंट्री देख सकते हैं। उन्होंने फूल की चादर छोड़ते हुए अपने चेहरे को घूंघट में ढक कर एंट्री ली। अर्पिता ने अपनी ब्राइडल एंट्री पर डांस भी किया। इस पर दूल्हे कुणाल रावल की जो प्रतिक्रिया थी, वह किसी का भी दिल पिघला सकती है। यहां देखें वो वीडियो।
इसके पहले, अर्पिता ने अपनी फेयरीटेल वेडिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। मिरर-एम्बेलिश्ड वाले आइवरी कलर के लहंगे में अर्पिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ओपन हेयरस्टाइल, डेवी मेकअप और बेबी पिंक चूड़ा के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था। वहीं, कुणाल आइवरी कलर की शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्पिता ने लिखा, "यह वीकेंड पूरे दिल से था, मैंने सबसे अच्छे लड़के से शादी की और अपने सबसे अद्भुत लोगों के साथ इसे सेलिब्रेट किया। नई शुरुआत।"
(ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचीं उर्वशी रौतेला को लोगों ने जमकर किया ट्रोल, बने मज़ेदार मीम्स)
फिलहाल, अर्पिता की ब्राइडल एंट्री पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।