बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। इस मौके पर एक्टर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ की वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। एक्टर अक्सर अपनी लविंग गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस (Gabriella Demetriades) संग कपल्स गोल्स देते हुए नजर आते हैं। आज यानी 8 अप्रैल 2021 को गैब्रिएला डेमेट्रायडिस अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर अर्जुन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और एक्टर ने अपनी लेडीलव गैब्रएला को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
पहले आप ये जान लीजिए कि, अर्जुन रामपाल 3 बच्चों के पिता हैं। उनकी पहली शादी मेहर से हुई थी। अर्जुन और मेहर ने अपनी 20 साल पुरानी शादी साल 2018 में तोड़ दी थी। इस शादी से एक्टर को दो प्यारी बेटियां हैं, जिनका नाम माहिका और मायरा है। वहीं, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से उनको एक बेटा एरिक है, जिसका जन्म 18 जुलाई 2019 को हुआ था। अर्जुन रामपाल अक्सर अपने क्यूट बेटे एरिक और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। (ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन को वाइफ स्नेहा ने विश किया बर्थडे, आया सामने ग्रैंड सेलिब्रेशन का वीडियो)
आइए अब आपको दिखाते हैं अर्जुन रामपाल का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, एक्टर ने 8 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके जरिए अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश किया है। पहली और दूसरी तस्वीर में ग्रैब्रिएला अपने बेटे के साथ कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं, लेकिन इन दोनों तस्वीरों में एरिक कहीं और ही देखते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर एक फोटोशूट की है, जिसमें गैब्रिएला ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा सकता है कि गैब्रिएला एक पिलर का सहारा लेकर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर उनके बाल बिखरे हुए हैं, जिससे वह काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। चौथी तस्वीर में अर्जुन रामपाल सेल्फी लेते दिख रहे हैं और उनके बगल में गैब्रिएला खड़ी हैं। इस दौरान दोनों का चेहरा एक-दूसरे से टच हो रहा है। एक्टर द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: माही विज को बेटी तारा के बिन एक दिन भी गुजारना हुआ मुश्किल, घर वापस आते ही जोर से लगाया गले)
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन रामपाल ने एक प्यारा नोट भी लिखा है। एक्टर ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी सुंदर आत्मा, आपके लिए रोज प्यार बढ़ता है। हैप्पी बर्थडे @gabriellademetriades।’ (ये भी पढ़ें: पुलकित सम्राट ने GF कृति खरबंदा से शर्त हारने पर 'पल्लो लटके' गाने पर किया डांस, देखें वीडियो)
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि, अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला भी एक्टर को बहुत प्यार करती हैं। अर्जुन रामपाल ने 26 नवंबर 2020 को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया था। गैब्रिएला डेमेट्रायडिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन रामपाल और उनके बच्चों की कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें अर्जुन की सिंगल तस्वीर से लेकर बच्चों संग मस्ती करती हुई फोटोज शामिल हैं, जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं।
अर्जुन रामपाल ने 'पिंकविला' को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मुझे नहीं पता कि, हमारे लिए महामारी कितनी अच्छी रही है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं उसे 18 साल से डेट कर रहा हूं। नहीं, वह एक मजबूत लड़की हैं। वह बहुत पढ़ती हैं। वह एक शातिर रीडर हैं। वह हर हफ्ते लगभग दो किताबें पढ़ती हैं, और मुझे लगता है कि महामारी के बीच उन्होंने 200 से अधिक अच्छी किताबें पढ़ी होंगी।’ उन्होंने आगे अपनी गर्लफ्रेंड का लाइफस्टाइल, फैशन और हंसने की भावना की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि, ‘गैब्रिएला एक नई मां थीं और महामारी के कारण उन्हें अपना काम खुद करना पड़ा। तो यह अद्भुत रहा है। वह मेरी जबरदस्त समर्थक रही हैं। मैं उनके दिमाग की प्रशंसा करता हूं और उनकी टांग भी खींचता हूं।'
फिलहाल, हम भी अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।