एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी फैमिली वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए देखते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस (Gabriella Demetriades) को बेहद प्यार करते हैं। हाल ही में, अर्जुन काम पर जाने से पहले अपनी गर्लफ्रेंड और बेटे एरिक के साथ वेकेशन पर गए हैं, जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।
पहले ये जान लीजिए कि, अर्जुन रामपाल ने पूर्व मिस इंडिया और एक भारतीय सुपर मॉडल मेहर जेसिया संग साल 1998 में शादी रचाई थी। आपसी अनबन के चलते अर्जुन और मेहर की 20 साल पुरानी शादी साल 2018 में टूट गई थी। अर्जुन की पहली शादी से दो प्यारी बेटियां माहिका और मायरा हैं, जबकि गैब्रिएला से उनको एक बेटा एरिक है, जिसका जन्म 18 जुलाई 2019 को हुआ था। अर्जुन जब से एरिक के पिता बने हैं, तब से वो अपना ज्यादातर समय बेटे के साथ बिताते हुए नजर आते हैं।
(ये भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने संगीत सेरेमनी पर धनश्री वर्मा संग किया था डांस, 6 मंथ एनिवर्सरी पर शेयर किया वीडियो)
अब आइए आपको दिखाते हैं लेटेस्ट फोटोज। दरअसल, अर्जुन रामपाल मौजूदा समय में अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर गए हुए हैं, जहां से अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता अपनी वाइफ और बेटे के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। शेयर की गई पहली फोटो में रामपाल अपने बेटे को कंधे पर लिए हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में रामपाल अपने बेटे के साथ किसी स्मारक पर दिखाई दे रहे हैं। वहीं, तीसरी और चौथी तस्वीर में गैब्रिएला डेमेट्रायडिस अपने बेटे एरिक को गोद में ली हुई हैं।
इसे शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, ''मैं काम पर जाऊं, इससे पहले परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम। #beautiful #budapest #gratitude #dhaakad।'' इन फोटोज पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: वरुण सूद KKR 11 की शूटिंग खत्म कर लौटे मुंबई, गर्लफ्रेंड दिव्या ने एयरपोर्ट पर किया रोमांटिक वेलकम)
ग्रैबिएला ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं।
(ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी फैमिली संग पहाड़ों पर ले रहे छुट्टियों के मजे, देखें खूबसूरत तस्वीरें व वीडियोज
एक्टर ने 8 अप्रैल 2021 को ग्रैब्रिएला के बर्थडे पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन रामपाल ने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी सुंदर आत्मा, आपके लिए रोज प्यार बढ़ता है। हैप्पी बर्थडे @gabriellademetriades।’
फिलहाल, ये तो साफ है कि अर्जुन और ग्रैब्रिएला अपने बेटे एरिक से काफी प्यार करते हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।