एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अभिनेता अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ अपने एज गैप को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा है।
एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। उनके बीच की प्यारी केमिस्ट्री ये साबित करती है कि, प्यार के मामले में एज गैप मात्र एक नंबर है। कई लोग उनसे प्रेरित होते हैं, तो वहीं कुछ नेटिजंस कपल के बीच लंबे एज गैप को लेकर उन्हें ट्रोल करते हैं। हाल ही में, अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी लेडीलव मलाइका और अपने बीच के एज गैप को लेकर ट्रोल किए जाने पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं, अर्जुन ने क्या कहा है।
ये साल 2017 का समय था, जब मलाइका अरोड़ा ने अपनी 19 साल की शादी को खत्म करते हुए अभिनेता अरबाज खान से तलाक ले लिया था। कहा जाता है कि, इस दौरान अभिनेत्री अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं। बहरहाल, अरबाज से तलाक लेने के एक साल बाद यानी 2018 में मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था। दोनों के बीच 12 साल का एज गैप है, जिसके लिए अक्सर दोनों को ट्रोल किया जाता है, जिस पर अब अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
(ये भी पढ़ें- एआर रहमान की बेटी खातिजा ने रियासदीन शेख मोहम्मद संग की सगाई, जानें कौन हैं उनके मंगेतर)
अर्जुन कपूर ने ‘Masala.com’ से बात करते हुए ट्रोलिंग को लेकर कहा है, “सबसे पहले, मुझे लगता है कि, मीडिया वह है, जो लोगों की टिप्पणियों को देखता है। हम इसका 90% हिस्सा भी नहीं देखते हैं, इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह सब नकली है। वही लोग (ट्रोल करने वाले लोग) मुझसे मिलने पर मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मर रहे होंगे, इसलिए आप उस कहानी पर विश्वास नहीं कर सकते।”
अपने औऱ मलाइका अरोड़ा के बीच के एज गैप के बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा है, “मैं अपने निजी जीवन में जो करता हूं, वह मेरा विशेषाधिकार है। जब तक मेरे काम की पहचान हो रही है, बाकी सब तो बस शोर-शराबा है। साथ ही, आप इस बात से परेशान नहीं हो सकते कि, किसकी उम्र क्या है, इसलिए हमें बस जीना चाहिए, जीने देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। मुझे लगता है कि, उम्र को देखना और रिश्ते को प्रासंगिक बनाना एक मूर्खतापूर्ण विचार प्रक्रिया है।”
(ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी ने मैटरनिटी फोटोशूट में फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, मोनोकिनी में हॉट दिखीं एक्ट्रेस)
अर्जुन कपूर ने नए साल के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक थ्रोबैक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें दोनों पाउट बनाते हुए पोज दे रहे हैं। इस फोटो के साथ अर्जुन कपूर ने लोगों के लिए सुखद 2022 की कामना की थी।
(ये भी पढ़ें- न्यासा देवगन की ब्लैक ड्रेस पहने फोटो आई सामने, फैंस ने की मां काजोल से तुलना)
फिलहाल, अभिनेता के द्वारा एज के बारे में दी गई प्रतिक्रिया पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।