बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक मोटिवेशनल पोस्ट शेयर किया है। तो आइए देखते हैं वो पोस्ट।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत पुलिस’ (Bhoot Police) की शूटिंग के चलते हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हैं। इस दौरान ये एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, और अक्सर अपने फैंस को पोस्ट के जरिए अपडेट देते रहते हैं। इसके साथ ही अपने करीबियों को याद करते हुए अर्जुन कभी-कभी कुछ इंस्पिरेशनल बातें भी शेयर करते नजर आते हैं।
इसी कड़ी में अर्जुन ने जापानी फिलोस्फर ‘दायसाकु इकेदा’ (Daisaku Ikeda) के विचारों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए मां के प्यार और कठिनाइयों को कभी न भूलने की अपील की है। एक्टर द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर लिखा हुआ है, “कृपया अपनी मां के प्यार या उन कठिनाइयों को न भूलें जो उन्होंने आपके लिए सहन की हैं। मुझे विश्वास है कि जब तक लोग अपनी मां के प्यारे चेहरों की याद को अपने दिमाग में जीवित रखेंगे, तब तक वे कभी नहीं भटकेंगे।” (ये भी पढ़ें: पापा के बर्थडे पर मीरा राजपूत ने शेयर की सेल्फी, तो बेटे जैन कपूर ने नाना को खास अंदाज में दी बधाई)
इसके आगे तस्वीर में लिखा हुआ है, “इसी तरह, जब तक हम ‘डायशोनिन’ (Daishonin) की गहन अनुकंपा को ध्यान में रखकर इसकी गहरी प्रशंसा करते रहेंगे, तब तक हमारा जीवन बुद्धत्व की चमक से रोशन होता रहेगा, और 'गोहोनज़ोन' (Gohonzon) की करुणा में लिपटे हुए, हम एक ऐसे रास्ते पर चलेंगे जो शांति और असीम आनंद से भरा है।” इसके साथ ही तस्वीर के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा है, “लाइफ का फैक्ट। मां का प्यार, करुणा और शांति।”
दरअसल, अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर से काफी अटैच थे। उनकी मां ने ही उन्हें पाल-पोसकर बड़ा किया है। कैंसर से पीड़ित मोना ने 25 मार्च 2012 के दिन अपनी अंतिम सांस ली थी। उनको याद करते हुए काफी बार अर्जुन सोशल मीडिया पर अपनी मां से जुड़े पोस्ट डालते रहते हैं। इससे पहले ‘मदर्स डे’ के दिन एक्टर ने अपनी एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके लिए लॉकडाउन और मदर्स डे को एक-साथ डील करना कितना मुश्किल था। अर्जुन ने कहा था कि मदर्स डे उनके लिए एक सुस्त दिन था। उन्होंने ये भी कहा था कि सभी को अपने पेरेंट्स के साथ मौका मिलने पर जितना वक्त मिल सकते उतना गुजारना चाहिए। इस वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने बताया था कि इस दिन उन्होंने अपनी मां को कितना मिस किया था।
इसके अलावा, 18 जनवरी 2020 को अर्जुन ने मां मोना को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट लिखा था। इसी के साथ अर्जुन ने एक बेहद पुरानी कविता भी शेयर की थी, जो उन्होंने अपनी मां के लिए 12 साल की उम्र में लिखी थी। एक्टर ने इस कविता के साथ एक कैप्शन में लिखा था, ‘मुझे हाथ से लिखी ये कविता मिली। मुझे इस लिखावट के लिए माफ़ कीजिएगा। जब मैं 12 साल का था, तब ये कविता मैंने अपनी मां के लिए लिखी थी। बचपन का ये मेरा सबसे निश्छल लम्हा था, जब मैं प्यार महसूस करता था और मां को उस प्यार के लिए शुक्रिया कहना चाहता था, जो उन्होंने मुझे दिया था।’ फैंस ने अर्जुन के इस पोस्ट को काफी पसंद किया था। यही नहीं, कई सेलेब्रिटीज ने भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट किया था। (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पत्नी संग शेयर की सेल्फी, सिंगल लोगों को दी ये खास सलाह)
बोनी कपूर ने मोना कपूर से अलग होकर श्रीदेवी से शादी की थी। श्रीदेवी की दो बेटियां हैं, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर। इस तरह जान्हवी और खुशी अर्जुन कपूर की सौतेली बहनें हैं। बोनी कपूर अभी अपने दोनों बेटियों के साथ रहते हैं। कभी-कभी वह अपने बेटे अर्जुन कपूर से भी मिलते हैं। अनिल कपूर और संजय कपूर रिश्ते में अर्जुन के चाचा लगते हैं। वहीं सोनम कपूर, अर्जुन की चचेरी बहन हैं। हालांकि, अर्जुन कपूर अपनी सभी बहनों से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा थीं। इसमें अर्जुन के अभिनय को काफी पसंद किया गया। उनकी मुख्य फिल्में 'गुंडे', '2 स्टेट्स', 'तेवर', 'की एंड का', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'पानीपत' हैं। (ये भी पढ़ें: सना खान ने शुरू किया मेहंदी सेरेमनी के लुक का नया ट्रेंड, शादी के जोड़े में दिखीं गजब की खूबसूरत)
फिलहाल, ये बात तो साफ़ है कि अर्जुन की लाइफ में उनकी मां की जगह कोई नहीं ले सकता है। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सलाह हो तो अवश्य दें।