मां मोना कपूर के बर्थडे पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, इमोशनल वीडियो शेयर कर फैंस से की ये अपील

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना कपूर के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मां को याद करते हुए फैंस को एक मैसेज दिया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

By Kavita Gosainwal Last Updated: Feb 4, 2021 | 11:35:26 IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी मां मोना कपूर (Mona Kapoor) के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। एक्टर की मां मोना का साल 2012 में निधन हो गया था, लेकिन अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां संग कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते थे, जिसके जरिए एक्टर अपनी मां को याद करते हुए नजर आते हैं। 3 फरवरी 2021 को मोना कपूर का जन्मदिन था, इस मौके पर अर्जुन कपूर ने अपनी मां को याद करते हुए एक इमोशनल वीडियो मैसेज शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन ने अपने सभी फैंस से गुजारिश की है कि वो सभी अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं, क्योंकि इस जिंदगी का कोई भी भरोसा नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि अर्जुन कपूर ने वीडियो में और क्या कहा है।  

ADVT
ADVT

इससे पहले, आप ये जान लीजिए कि मोना ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से साल 1983 में शादी की थी। शादी के बाद मोना को दो बच्चे हुए, जिनका नाम अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है, लेकिन साल 1996 में मोना और बोनी कपूर हमेशा के लिए अलग हो गए और दोनों ने तलाक ले लिया था, जिसके बाद अर्जुन और अंशुला कपूर अपनी मां मोना के साथ रहने लगे और बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ शादी करके अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। वहीं, 25 मार्च 2012 को अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर का निधन हो गया था। इन्हीं दिनों में अर्जुन कपूर की पहली फिल्म ‘इश्कजादे’ रिलीज होने वाली थी। अर्जुन अक्सर बताते रहते हैं कि कैसे मां की मौत के बाद उनकी और बहन अंशुला कपूर की दुनिया ही बदल गई थी। (ये भी पढ़ें: पति वीर साहू को बहुत प्यार करती हैं सपना चौधरी, हाथ में बनवाया उनके नाम का टैटू, देखें फोटो)

अब आपको अर्जुन कपूर द्वारा शेयर किया गया वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से 3 जनवरी 2021 को एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए अर्जुन कपूर अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अर्जुन कपूर कहते हैं, ‘आज मेरी मां का जन्मदिन है और अगर आज वो होतीं, तो हमारे साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हुए बहुत खुश रहतीं। वो इस बात का ध्यान रखतीं कि हम सब साथ हैं और खुश हैं, लेकिन हम सब किस्मत के हाथों मजबूर हैं। मैं बस आप सभी से इतना कहना चाहता हूं कि अपने परिवार, माता-पिता और चाहने वाले लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। मैं हमेशा यह कहता रहता हूं। हमें नहीं पता कि जिंदगी ने हमारे लिए क्या तय कर रखा है।' (ये भी पढ़ें: कंगना रनौत के भांजे पृथ्वी ने पापा अजय को विश किया बर्थडे, मां रंगोली ने शेयर की तस्वीर)

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

इसके आगे अर्जुन कपूर ने वीडियो में कहा है, ‘मैं अपनी मां से बहुत प्यार करता हूं। मैं जानता हूं कि वो हमारे आस-पास ही हैं, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे दिन भी होते हैं, जब मैं उन्हें बहुत ज्यादा मिस करता हूं, लेकिन ये मैं उन्हें बता नही सकता हूं। मैं हमेशा अपने तरीके से उनसे बात करने की कोशिश करता हूं, लेकिन ये बहुत अजीब लगता है। आज खुशी का दिन है और मैं बहुत खुश हूं। इस वीडियो में बस इतना ही कहना चाहता हूं कि आप जिससे भी प्यार करते हैं उन्हें यह जरूर बताएं।’ अर्जुन कपूर का ये इस वीडियो पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: माथियास बो के साथ नाइट आउट पर गईं तापसी पन्नू, बॉयफ्रेंड ने शेयर की पार्टी की खूबसूरत झलक)

इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा है, 'मां, मैं आपसे बेहद प्यार करता हूं, आज, कल और हमेशा। हैप्पी बर्थडे मां।’ अर्जुन कपूर की इस वीडियो पर फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर कमेंट किए हैं।   

ADVT.
ADVT.

इस वीडियो के अलावा अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी मां मोना कपूर को याद करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं। 

ADVT.
ADVT.

अर्जुन कपूर की तरह उनकी बहन अंशुला ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उनकी मां मोना कपूर की है। इस तस्वीर में मोना कपूर की एक फोटो दीवार पर लगी हुई नजर आ रही है और उनके आगे एक टेबल पर काफी सारे फूल रखे हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंशुला ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे मां।'

 

अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो, एक्टर के पास कई फिल्में लाइन में लगी हुई हैं, जिसमें दिवाकर बनर्जी की 'संदीप और पिंकी फरार', कशावी नायर की ‘एक क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी’ और पवन कृपलानी की 'भूत पुलिस' हैं। पिछले दिनों अर्जुन कपूर फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग करने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला गए थे। यहां पर एक्टर के साथ उनकी लेडीलव मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं।

फिलहाल, अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद करते हुए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिससे साफ है कि वह अपनी मां को काफी ज्यादा मिस करते हैं। तो अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई इस वीडियो पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ