बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बी-टाउन के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 4 साल पहले अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था और तब से लेकर आज तक, वे बी-टाउन के प्यारे कपल बने हुए हैं। हाल ही में, अर्जुन ने अपनी लेडीलव मलाइका के साथ एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, अर्जुन और मलाइका के बीच 12 साल की उम्र का अंतर है। एक्ट्रेस ने 2017 में पहले पति अरबाज खान के साथ तलाक ले लिया था और अपने बेटे अरहान व अर्जुन के साथ अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं। वो और अर्जुन अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ‘भूत पुलिस’ के अभिनेता ने अब अपनी लेडीलव को खरीददारी की शौकीन कहा है।
(ये भी पढ़ें- जब आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की खबर पहली बार करण जौहर के साथ की थी शेयर, रो पड़े थे प्रोड्यूसर)
दरअसल, 5 जुलाई 2022 को अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में एक्टर अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ मिरर सेल्फी क्लिक कर रहे हैं। बैकग्राउंड में शूज और बैग्स के कलेक्शन देखे जा सकते हैं। ऐसा लगता है कि, मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ शॉपिंग करने गई हुई थीं। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। ब्लैक आउटफिट, कैप और गॉगल्स में अर्जुन काफी कूल लग रहे हैं, जबकि मलाइका ग्रीन कलर के को-ऑर्ड सेट में हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं। इसके साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, “खरीददारी की शौकीन के साथ एक सेल्फी।”
अर्जुन और मलाइका पेरिस में वेकेशन मनाने गए थे। कुछ दिन पहले मलाइका ने अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अर्जुन के साथ रोमांटिक होती हुई नजर आई थीं। तस्वीरों में लव बर्ड्स को अलग-अलग अंदाज में एफिल टावर के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है।
(ये भी पढ़ें- गुरमीत चौधरी ने वेकेशन से बेटी लियाना संग प्यारी तस्वीरें कीं शेयर, घुड़सवारी के लिए दिखे तैयार)
फिलहाल, अर्जुन और मलाइका की ये लेटेस्ट तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।