बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने चैट शो 'कॉफी विद करण 7' का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अर्जुन कपूर और सोनम कपूर मजेदार अंदाज में जवाब देते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' (Kofee with Karan 7) जब से शुरू हुआ है, तभी से चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में, करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शो का नया प्रोमो शेयर किया किया है, जिसमें बी-टाउन की पॉपुलर कजिन भाई-बहन की जोड़ी यानी सोनम कपूर और अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं।
बता दें कि, करण के शो में अब तक रणवीर सिंह, करीना कपूर, आमिर खान, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, सामंथा रुथ प्रभु, विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे और सारा अली खान जैसे सेलेब्स शिरकत कर चुके हैं। अब इस सीजन के छठे एपिसोड में सोनम कपूर और अर्जुन कपूर अपने कई गहरे राज खोलते हुए नजर आएंगे, जिसकी झलक प्रोमो से मिल रही है।
करण जौहर ने 9 अगस्त 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो को शेयर करते हुए करण ने लिखा है, ''ये एपिसोड S और M के बारे में है।'' हालांकि, यह सुनकर सोनम कपूर हैरानी जताती हैं कि, यहां 'एम' कौन है। दरअसल, यहां 'एम' बोलकर करण एक्टर अर्जुन कपूर को उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (M) का नाम लिए बिना चिढ़ा रहे थे।
प्रोमो की शुरुआत में करण अपने शो के गेस्ट अर्जुन और सोनम को इंट्रोड्यूस करते हुए कहते हैं, ''ओह माय गॉड काउच में S-N-M हैं।'' इसके बाद सोनम अपने चचेरे भाई व एक्टर अर्जुन से पूछती हैं कि, ''मेरी किसी एक ऐसी आदत के बारे में बताओ, जो सबसे खराब लगती है।'' इसके जवाब में अर्जुन कहते हैं, ''तुम किसी को अपनी तारीफ करने का मौका ही नहीं देती हो, खुद ही अपनी तारीफ करने लगती हो, अर्जुन क्या मैं अच्छी लग रही हूं?, अर्जुन क्या मैं इस ड्रेस में गॉर्जियस लग रही हूं? और फिर खुद ही कहती हो कि, मैं अच्छी लग रही हूं।'' अर्जुन के इस जवाब पर करण और सोनम भी हंसने लगते हैं। इसके बाद सोनम कहती हैं कि, ''हां, क्योंकि मैं अनिल कपूर की बेटी हूं।''
इसके बाद करण एक्ट्रेस से पूछते हैं कि, ''अर्जुन आपकी किस सहेली के साथ रिलेशन में रहे हैं?'' इस पर सोनम एक चौंकाने वाला खुलासा करती हैं और कहती हैं, ''मैं इस पर डिस्कशन नहीं करना चाहती, लेकिन ये सच है कि, उनके सभी भाइयों के बीच कोई नहीं बचा है। उनके सभी भाई उनकी दोस्तों संग सो चुके हैं।'' सोनम कपूर के इस जवाब को सुनकर करण कहते हैं, ''कैसे भाई हैं तुम्हारे?'' इस पर भला अर्जुन कैसे चुप रह सकते थे। उन्होंने सोनम से कहा, ''कैसी बहन हो तुम? तुम क्या कह रही हो हम भाइयों के बारे में?'' फिर वह कहते हैं कि, ''मुझे लग रहा है शो पर मुझे इसीलिए बुलाया गया है, ताकि सोनम ट्रोल कर सके।''
(ये भी पढ़ें- 'शार्क टैंक इंडिया' फेम नमिता थापर बॉडी शेमिंग पर बोलीं- 'मुझे मूछों वाली लड़की कहा जाता था')
इसके अलावा इस एपिसोड में अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के बारे में भी कुछ राज खोलते हुए नजर आएंगे। अर्जुन और सोनम स्टारर ये एपिसोड 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन के मौके पर गुरुवार को 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर स्ट्रीम किया जाएगा।
(ये भी पढ़ें- नयनतारा-विग्नेश की शादी का टीजर आया सामने, वीडियो में दिखे कपल के खास पल)
वैसे, अर्जुन-सोनम स्टारर ये मजेदार प्रोमो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।