सिंगर अर्जुन काननूगो जल्द ही अपनी मंगेतर कार्ला डेनिस के साथ शादी करने वाले हैं। हाल ही में, सिंगर ने अपनी शादी और हनीमून के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं।
पॉप सिंगर अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo) जल्द ही अपनी जिंदगी के नए फेज में एंट्री करने वाले हैं। वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मंगेतर कार्ला डेनिस (Carla Denis) के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। हाल ही में, उनकी शादी की तारीख और वेडिंग डिटेल्स सामने आई है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, नवंबर 2020 में सिंगर ने कार्ला के साथ अपनी सगाई की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा था, "मैं उनसे इतने लंबे समय से पूछना चाहता था। अब और इंतजार नहीं कर सकता था, इसलिए मैंने किया।” अब आखिरकार कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार है।
(ये भी पढ़ें- रसिक दवे ने निधन से पहले पत्नी केतकी से क्या कहा था? 'अनुपमा' फेम अल्पना बुच ने किया खुलासा)
हाल ही में, अर्जुन कानूनगो ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में जानकारी दी है। वह इसी साल 10 अगस्त को शादी कर रहे हैं। ये शादी पूरी तरह से हिंदू परंपरा के अनुसार होने वाली है। वहीं, क्रिश्चियन वेडिंग अप्रैल 2023 में यूके में होगी। कार्ला के वेडिंग लुक के बारे में बताते हुए अर्जुन ने शेयर किया है कि, हिंदू रीति-रिवाज से हो रही शादी में कार्ला अपनी सासू मां यानी अर्जुन की मां के गहने पहनेंगी और उनकी ड्रेस भी पारंपरिक होगी।
शादी के तुरंत बाद कपल हनीमून के लिए जापान जाएगा। अर्जुन ने अपनी हनीमून प्लानिंग पर कहा, “हम जापान जाने की योजना बना रहे हैं। हमारे दिलों में इसका विशेष स्थान है। मुझे याद है कि, तीन साल साथ रहने के बाद हमारे रिश्ते में दरार आ गई थी। मैं काम के लिए जापान जा रहा था और मैंने कार्ला को मेरे साथ आने के लिए कहा था। वहां रहने के दौरान हमें फिर से एक-दूसरे से प्यार हो गया। अगर कार्ला जापान में मेरे साथ नहीं होती, तो शायद हम अलग हो जाते। यही कारण है कि, हम अपने हनीमून के लिए वहां जाना चाहते हैं।”
अर्जुन और कार्ला सात साल से रिश्ते में है और कुछ समय से शादी करने की योजना बना रहे थे। उनकी शादी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में मुंबई में तीन दिन तक चलेगी। 9 अगस्त को मेहंदी समारोह, 10 अगस्त को शादी समारोह और 11 अगस्त को रिसेप्शन होगा।
(ये भी पढ़ें- जेनेलिया ने पहनी मनीष मल्होत्रा की 2,25,000 रुपए की सीक्विन साड़ी, फैशन शो में लगीं बेहद खूबसूरत)
फिलहाल, हम कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपको ये कपल कैसा लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।