हाल ही में, सिंगर अर्जुन कानूनगो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मेहंदी सेरेमनी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड सिंगर अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo) ने 10 अगस्त 2022 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस (Carla Dennis) के साथ धूमधाम से शादी रचाई। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। अब सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मेहंदी सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है।
पहले ये जान लीजिए कि, अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस पिछले 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने 10 अगस्त 2022 को शादी रचाई और अगले दिन यानी 11 अगस्त 2022 को एक रिसेप्शन पार्टी रखी, जो एक स्टार स्टडेड पार्टी थी। कपल की इस पार्टी में उनके परिवार वाले और फिल्मी जगत से जुड़े कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।
अर्जुन कानूनगो ने 13 अगस्त 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मेहंदी सेरेमनी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन और कार्ला के साथ-साथ के दोनों के परिवार वाले भी जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में होने वाले दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है। इस वीडियो के बैक ग्राउंड में 'लबों की दुआ तू है' गाना सुना जा सकता है। सिंगर ने कैप्शन में भी गाने के बोल ही लिखे हैं। यहां देखें वीडियो।
लुक की बात करें, तो कार्ला को पिंक कलर के लहंगे में देखा जा सकता है। उन्होंने इस खूबसूरत पिंक लहंगे के साथ हरे रंग की ज्वेलरी पहनी थी। इसके अलावा उन्होंने सिंगल दुपट्टे के साथ इसे स्टाइल किया था। हल्के मेकअप और फूलों का गजरा, मांग टीका व हाथों में फूलों के कंगन से कार्ला ने अपने लुक को पूरा किया था। वहीं, होने वाले दूल्हे की बात करें, तो वह क्रीम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- अंजलि अरोड़ा MMS विवाद पर बात करते हुए हुईं भावुक, कहा- 'मेरा भी परिवार है')
इससे पहले, अर्जुन कानूनगो ने अपने इंस्टा अकाउंट से शादी के बाद पहले नाइट आउट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, कपल ने ब्लैक आउटफिट को कैरी किया था। जहां, सिंगर ब्लैक कलर के टू-पीस सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे, वहीं उनकी पत्नी कार्ला थाई-हाई स्लिट ऑफ-शोल्डर ड्रेस में काफी स्टनिंग दिख रही थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मिस्टर एंड मिसेज के रूप में हमारा पहला नाइट आउट।''
(ये भी पढ़ें- करण मेहरा-निशा रावल के विवाद पर कश्मीरा शाह ने तोड़ी चुप्पी, किए कई चौंकाने वाले खुलासे)
एक इंटरव्यू में अर्जुन कानूनगो ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि, वह इसी साल 10 अगस्त को शादी कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि, ये शादी पूरी तरह से हिंदू परंपरा के अनुसार ही होगी। वहीं, क्रिश्चियन वेडिंग अप्रैल 2023 में यूके में होगी।
(ये भी पढ़ें- सिंगर अर्जुन कानूनगो-कार्ला शादी के बाद गए नाइट आउट पर, ब्लैक आउटफिट में दिखे खूबसूरत)
फिलहाल, अर्जुन और कार्ला का ये वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।