हाल ही में, एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में वाइफ नेहा स्वामी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
'टेलीवर्ल्ड' के सबसे हैंडसम एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नेहा स्वामी से साल 2013 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया था। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में, एक्टर ने अपनी वाइफ और उनके साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।
अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में, 'ईटाइम्स' को दिए एक साक्षात्कार में साझा किया कि, कैसे शो 'स्मार्ट जोड़ी' ने एक व्यक्ति के रूप में उनकी पत्नी नेहा को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि, शो करने के बाद नेहा खुल गई हैं और यह उनके रिश्ते के लिए बहुत अच्छी बात है। बता दें कि, नेहा मनोरंजन जगत से नहीं है, इसलिए वह कैमरे के लिए सहज नहीं थीं।
(ये भी पढ़ें- राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा संग करते हैं घर का काम, कहा- 'बर्तन धोना-झाड़ू लगाना अच्छा लगता है')
बकौल अर्जुन, "नेहा और मैंने 'स्मार्ट जोड़ी' करते हुए बहुत अच्छा समय बिताया। नेहा जो थोड़ी रिजर्व हैं, वह काफी खुल गई हैं और यह हमारे रिश्ते के लिए एक खूबसूरत चीज है। हमने शो में कुछ अद्भुत क्षण बितए हैं, जिन्हें हम हमेशा संजोकर रखेंगे। यहां तक कि, अयान (उनका बेटा) भी शो का हिस्सा था, जब यह शुरू हुआ। हमारे पास शो से कुछ अद्भुत यादें और प्रदर्शन हैं। हमने भाग्यश्री मैम व हिमालय सर जैसे कुछ अच्छे दोस्त बनाए और अन्य सभी प्रतियोगी समान रूप से अद्भुत थे। हैप्पी शो, कोई विवाद नहीं, कुछ भी नहीं, हमने वास्तव में इसका आनंद लिया।"
अभिनेता अपनी आने वाली वेब सीरीज 'रूहानियत' के दूसरे और तीसरे सीज़न के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "अगर मुझे टेलीविजन पर फिक्शन शैली में कुछ दिलचस्प पेशकश की जाती है, तो मैं निश्चित रूप से इसे अपना लूंगा। अभी, मैं वेब सीरीज में व्यस्त हूं। मैं उन शोज में व्यस्त था, जिन्हें मैंने साइन किया था और मेरे पास कुछ भी नया करने का समय नहीं था। जब भी मैं कुछ नया साइन करता हूं, तो मैं अपने प्रशंसकों और आप लोगों को निश्चित रूप से सूचित करूंगा।"
अपनी हालिया फैमिली ट्रिप के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने साझा किया, "मैं वर्तमान में अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं। मैं अभी स्विट्जरलैंड से वापस आया हूं। मैं आठ दिनों के लिए पूरे परिवार के साथ वहां था। हमने बहुत मज़ा किया। जब मैं एक टेलीविजन शो कर रहा था तो, मुझे अपने परिवार के साथ बिताने के लिए मुश्किल से समय मिलता था। मैं खुश हूं कि, नेहा और मुझे साथ काम करने का मौका मिला और फिर मैं एक फैमिली वेकेशन पर भी गया। इसलिए अब काम पर ध्यान देने का समय है।"
(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने बर्थडे पर पति हर्ष से मिले डायमंड इयररिंग्स और डेढ लाख के बैग को किया फ्लॉन्ट)
फिलहाल, आपको आपको अर्जुन बिजलानी और उनकी वाइफ नेहा स्वामी की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।