टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी पत्नी नेहा स्वामी व बेटे अयान के साथ कश्मीर जाते समय मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जिसका एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) अपनी पत्नी नेहा स्वामी (Neha Swami) और 6 साल के बेटे अयान (Ayaan) से बहुत प्यार करते हैं। वो अपने बिजी शेड्यूल से फ्री टाइम मिलने पर अक्सर अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं। इसी कड़ी में अपनी वर्क लाइफ से दूर अर्जुन अपनी पत्नी व बेटे के साथ कश्मीर की खूबसूरत वादियों में वेकेशन मनाने गए हैं। हाल ही में, एक्टर अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जहां पैपराजी के सवाल पर अर्जुन ने अपनी सीक्रेट हॉलिडे डेस्टिनेशन की जानकारी दी।
दरअसल, मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्जुन अपनी वाइफ व बेटे के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने ब्लैक स्वेटशर्ट के साथ जींस पहनी हुई है, तो वहीं नेहा ने ब्लैक ट्रैकपैंट्स और टॉप कैरी किया हुआ है। इस दौरान उनके बेटे अयान पैपराजी से अपना मुंह छिपाते हुए भी देखे जा सकते हैं। वीडियो में अर्जुन ने बताया है कि वो अपनी फैमिली के साथ कश्मीर में स्थित गुलमर्ग जा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: धनुष और ऐश्वर्या की लव स्टोरी: जानें कैसे रजनीकांत के दामाद बने साउथ के सुपरस्टार)
इससे पहले, 11 जनवरी 2021 को अर्जुन बिजलानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो अस्पताल से शूट किया गया था। इससे साफ पता चलता है कि एक्टर की मां की तबियत ठीक न होने के चलते उन्हें एडमिट किया गया है। इस वीडियो में अर्जुन कहते नजर आ रहे हैं कि, ‘मम्मा, आप जल्द ही ठीक हो जाओगी।’ इस दौरान उनकी मां बेड पर लेटी होती हैं, और अर्जुन सेल्फी कैमरे के जरिए वीडियो बना रहे होते हैं। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी एक्टर ने साझा नहीं की थी कि उनकी मां को वास्तव में क्या हुआ था। इस वीडियो को ‘instabollywood’ के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया गया था।
वहीं, अक्टूबर 2020 में अर्जुन की पत्नी नेहा स्वामी और उनके बेटे अयान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके चलते उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। इस बीच 12 अक्टूबर 2020 को उनकी पत्नी नेहा का बर्थडे भी आ गया था। ऐसे में अर्जुन ने अपनी कोरोना पॉजिटिव पत्नी नेहा का बर्थडे शानदार तरीके से और सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करते हुए सेलिब्रेट किया था। इसका वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी बेटे वियान संग खेलती आईं नजर, वीडियो में दिख रहीं सुपर एक्टिव) अर्जुन और नेहा को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। 9 सालों के लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 9 मई 2013 को शादी रचाई थी। हालांकि, इनकी शादी को 7 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी अक्सर सोशल मीडिया पर ये लव बर्ड्स एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं। पत्नी का बर्थडे किया था सेलिब्रेट
ऐसी है कपल की लव स्टोरी
फिलहाल, फैंस को अब अर्जुन और उनकी फैमिली की वेकेशन की तस्वीरों व वीडियोज का इंतजार है। तो आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।