टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने कोरोना पॉजिटिव अपनी पत्नी नेहा स्वामी (Neha Swami) का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। आइए आपको दिखाएं कि कैसे सुरक्षा के बीच एक्टर ने अपनी पत्नी का बर्थडे मनाया?
टीवी के फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) की पत्नी नेहा स्वामी (Neha Swami) और उनके पांच साल के बेटे अयान (Ayaan) कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस बीच आज यानी 12 अक्टूबर 2020 को उनकी पत्नी नेहा का बर्थडे भी आ गया। ऐसे में होम क्वारंटीन होने के बावजूद भी पति अर्जुन ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
कोराना संक्रमित पत्नी नेहा स्वामी के बर्थडे को अर्जुन बिजलानी ने कुछ अलग अंदाज में मनाया, जोकि नेहा के लिए सरप्राइज जैसा रहा। सेलिब्रेशन के वीडियो को अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अर्जुन ने दूरी बनाए रखने का ध्यान देते हुए नेहा का जन्मदिन अकेले ही सेलिब्रेट किया। इस दौरान अर्जुन ने नेहा के लिए केक अरेंज किया और घर को डेकोरेट किया, और फिर नेहा से केक भी कटवाया। कोरोना वायरस के कारण अर्जुन अपनी पत्नी और बच्चे के नजदीक तो नहीं जा सके, लेकिन दूरी बनाए रखते हुए उन्होंने नेहा के बर्थडे को अच्छे से सेलिब्रेट किया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन हैप्पी बर्थडे नेहा कहते-कहते बीच में हैप्पी बर्थडे कोराना भी कहने लगते हैं। वहीं, लास्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा अपने पति को सुरक्षा को ध्यान देते हुए आखिरकार केक खिला ही देती हैं। इस पर अर्जुन कहते हैं कि हमने बहुत बड़ा रिस्क ले लिया है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन का वीडियो साझा करते हुए सारी योजनाएं भी बताई जोकि कोरोना की वजह से फेल हो गई हैं। अर्जन ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डार्लिंग...विश्वास नहीं हो रहा कि जो दुबई में होने वाला था वो कमरे में हो गया। लव यू, हम जल्द ही अपना और तुम्हारा बर्थडे एक साथ मनाएंगे। खुश रहो हंसती रहो।'
ध्यान रहे कि, पिछले दिनों अर्जुन ने पत्नी नेहा के कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। वहीं, बाद में बेटे के भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक्टर ने चिंता जाहिर करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया था।
अर्जुन ने लिखा था, 'जिस चीज से मैं डर रहा था, वही हुआ. मेरे बेटे अयान का भी कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आया है। हालांकि पहले रैपिड टेस्ट निगेटिव आया था, लेकिन बाद में पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह मेरी पत्नी नेहा के साथ क्वारंटीन में है, जो पहले से ही इस वायरस से लड़ रही है। मेरे दोनों परीक्षण निगेटिव आए हैं और मैं चाहता हूं कि यह ऐसा ही रहे ताकि मैं अपने परिवार की देखभाल कर सकूं, भले ही दूर से करूं। इस समय मैं केवल यही कहूंगा कि कृपया सुरक्षित रहें। आप नहीं जानते कि कब और कहां आप वायरस की चपेट में आ सकते हैं। बाहरी दुनिया अभी बहुत आकर्षक लग रही है, लेकिन सतर्क रहना ही सबसे अच्छा है। अलग-अलग लोगों में वायरस अलग-अलग लक्षण दिखाता है। कृपया इसे हल्के में न लें।'
फिलहाल, अर्जुन बिजलानी ने अपनी पत्नी का बर्थडे बहुत ही सावधानी के साथ सेलिब्रेट किया है। अब वह अपनी पत्नी और बेटे की रिपार्ट निगेटिव आने का इंतजार कर रहे हैं। तो हम भी एक्टर की पत्नी को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं, और उनके और जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।