रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ इंडस्ट्री के कथित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की जोड़ी के दीवानों की कमी नहीं है। उनकी फिल्मों में लोगों ने उनकी प्यारी केमिस्ट्री देखी है और यही वजह है कि, फैंस उनकी दोस्ती को प्यार समझते हैं और अक्सर एक-दूसरे को जोड़ते हैं।
(ये भी पढ़ें- मोहिना कुमारी सिंह प्रेग्नेंसी में रख रहीं अपना खास ख्याल, कहा- 'हर कोई मुझे प्यार करता है')
हालांकि, कहते हैं ‘धुआं भी तभी उठता है, जब कहीं कोई चिंगारी होती है’। रश्मिका और विजय ने हमेशा एक-दूसरे को बेस्ट फ्रेंड कहा है। लेकिन अक्सर साथ में उनकी उपस्थिति, डेट पर स्पॉट किया जाना और साथ में वेकेशन मनाया जाना, इस बात की ओर इशारा करते हैं कि, वे एक-दूसरे के प्यार में हैं।
उनके रिलेशनशिप में रहने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, इस बीच उनकी शादी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो, विजय और रश्मिका इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं। दोनों जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। दोनों मुंबई में शिफ्ट भी हो गए हैं। हालांकि, कथित कपल ने अभी तक अपनी शादी से जुड़ी खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है।
वर्तमान समय में विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म ‘लिगर’ की मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, उनकी कथित गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना भी मुंबई में अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘मिशन मजनू’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। कहा जा रहा है कि, दोनों मुंबई में शिफ्ट भी हो गए हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग भी कर रहे हैं।
रश्मिका ने 'इंडिया टुडे' के साथ बातचीत में अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, “मुझे नहीं पता कि इसके बारे में क्या सोचना है, क्योंकि मैं अभी इसके लिए बहुत छोटी हूं। मैंने इस बारे में अभी नहीं सोचा है, लेकिन यह कहने के बाद, आपको साथ रहना चाहिए। कोई है जो, आपको सहज बनाता है।”
(ये भी पढ़ें- कृशा शाह का खूबसूरत वेडिंग लुक: पहना था चांदी के रेशम का लहंगा, थ्री-टियर कलीरे ने खींचा ध्यान)
यही नहीं, रश्मिका मंदाना ने प्यार और रिश्ते के बारे में कहा था, “मेरे लिए, प्यार तब होता है, जब आप एक-दूसरे को सम्मान देते हैं, समय देते हैं, और जब आप सुरक्षित महसूस करते हैं। प्यार का वर्णन करना मुश्किल है, क्योंकि यह भावनाओं के बारे में है। प्यार तभी काम करता है, जब यह दोनों तरफ से होता है, न कि केवल एक।”
(ये भी पढ़ें- करीना के बेटे जहांगीर के बर्थडे पर मासी-बुआ और मम्मी ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें व वीडियो)
फिलहाल, रश्मिका और विजय की शादी की खबर अगर सच है, तो ये उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। वैसे, इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।