एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
क्रिकेट की दुनिया में लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी व एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपनी प्यारी केमिस्ट्री के लिए चर्चाओं में रहते हैं। अब खबरें आ रही हैं कि, वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, केएल राहुल और अथिया शेट्टी पिछले तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। भले ही उन्होंने अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके बावजूद उनका साथ में रोमांटिक होना अनकहे शब्दों में उनके रिश्ते को बयां करता है। अथिया की फैमिली भी राहुल के बेहद करीब है। अब उनकी शादी की चर्चाओं ने उनकी जोड़ी को पसंद करने वालों को खुश कर दिया है।
(ये भी पढ़ें- मोहिना कुमारी ने दिखाई अपने बच्चे की पहली झलक, पोस्ट शेयर कर पति सुयश को कहा धन्यवाद)
दरअसल, ‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए एकदम तैयार हैं। वे इसी साल अपनी जिंदगी के नए फेज की शुरुआत करने वाले हैं यानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि, कपल इस साल के अंत तक शादी कर सकता है।
शेट्टी परिवार के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि, राहुल और अथिया के परिवारों में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों परिवारों को राहुल और अथिया की जोड़ी बेहद पसंद है और वे चाहते हैं कि, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाए। अगर सब सही रहा, तो वे 2022 के अंत तक पति-पत्नी बन जाएंगे।
सूत्र के मुताबिक, शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाज से होगी। दरअसल, सुनील शेट्टी मैंगलोर के मुल्की में एक मंगलोरियन तुलु-भाषी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वह एक दक्षिण भारतीय हैं, वहीं उनके होने वाले दामाद राहुल भी मैंगलोर के रहने वाले हैं। इसलिए माना जा रहा है कि, उनकी शादी साउथ इंडियन तरीके से होगी।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने अपनी शादी में पहनी थी 3,800 रुपये की पुरानी 'कोल्हापुरी' सैंडल)
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की तरफ से इस बारे में अभी कोई हिंट नहीं मिली है। जब पोर्टल ने सुनील शेट्टी से इस बारे में बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने इस पर चुप रहना चुना।
(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल बनीं मां, पति गौतम किचलू संग बेटे का किया स्वागत!)
फिलहाल, अगर ये खबर सच है, तो हम कपल को शादी के बंधन में बंधते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपको उनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।