क्या प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ! एक्ट्रेस के एयरपोर्ट लुक को देख नेटिजंस बोले- 'वह गर्भवती हैं'

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के लेटेस्ट लुक को देखने के बाद कुछ नेटिजंस उन्हें प्रेग्नेंट बता रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Apr 13, 2022 | 14:34:14 IST

एक लड़की की शादी होने के बाद से ही लोग उसकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगते हैं। इससे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी नहीं बच पाती हैं। उन्हें शादी के बाद से ही अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में, शादी के बंधन में बंधीं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को भी इसका सामना करना पड़ा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

ADVT
ADVT

पहले तो ये जान लीजिए कि, काफी दिनों तक कैटरीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल को डेट करने के बाद दिसंबर 2021 में शादी रचाई थी। कपल ने अपने वेडिंग को काफी सीक्रेट रखा था। हालांकि, शादी के ​बाद वह अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। साथ में क्रिसमस मनाने से लेकर लोहड़ी और होली मनाने तक, विक्की और कैटरीना ने सभी को बेस्ट कपल गोल्स दिए हैं। इस बीच एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाह सामने आई है। 

ADVT.
ADVT.

दरअसल, 11 अप्रैल 2022 को कैटरीना कैफ को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और उन्होंने पीच कलर का लूज कुर्ता और पैंट पहना हुआ था। कैटरीना कैफ की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस कयास लगाने लगे कि, 'टाइगर 3' एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को एक्ट्रेस का आउटफिट बेहद पसंद आया और उन्होंने उनकी तारीफ की। तो वहीं, कुछ ​नेटिजंस को एक्ट्रेस प्रेग्नेंट के रूप में दिखीं। यही नहीं, नेटिजंस के एक वर्ग ने उन्हें प्रेग्नेंट भी मान लिया और तरह-तरह के कमेंट करने लगे।

एक यूजर ने लिखा, "हां, वह प्रेग्नेंट लग रही हैं।" एक अन्य ने लिखा, "कैट प्रेग्नेंट हैं।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या वह गर्भवती हैं? यदि हां। तो यह सबसे अच्छी बात है जो हुआ।" एक अन्य प्रशंसक ने दावा किया, "वह गर्भवती हैं।" यहां देखें यूजर्स के कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की प्री-वेडिंग सेरेमनी: रस्म में शामिल होने पहुंचीं मां-बहन और बुआ)

याद दिला दें कि, कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल से 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी की थी। उनकी शादी भव्य थी और इसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। शादी के लिए कैटरीना ने लाल रंग का लहंगा पहना था और विक्की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे। शादी की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने लिखा था, "हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता जो हमें इस पल तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की तलाश है, क्योंकि हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू कर रहे हैं।"

जैसा कि, हमने आपको पहले ही बताया ​कि, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने रिश्ते को शादी के दिन तक सीक्रेट रखा था, लेकिन शादी के बाद उन्हें कई बार हाथों में हाथ डालकर साथ में चलते हुए स्पॉट किया गया है।

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें)

ADVT.
ADVT.

वर्क फ्रंट की बात करें तो, कैटरीना कैफ अगली बार 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। वहीं, विक्की कौशल की एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ एक फिल्म है। फिलहाल, एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा