हाल ही में, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को एक डंगरी सेट को रीक्रिएट करते हुए देखा गया, जिसे उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पहना था। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पिछले कुछ समय से अपने पति व क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बेटी वामिका (Vamika) के साथ इंटरनेशनल टूर पर थीं। पति विराट कोहली के क्रिकेट मैचेस की वजह से पहले वो यूके गईं, और फिर यूएई। हालांकि, अब वो मुंबई लौट आई हैं और उन्होंने अपना काम भी शुरू कर दिया है। हाल ही में, उन्हें एक ऐड शूट के लिए अपने मैटरनिटी आउटफिट को रीक्रिएट करते हुए देखा गया। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, 1 मई 1988 को अयोध्या में जन्मी अनुष्का शर्मा ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। अभी तक एक्ट्रेस ‘बैंड बाजा बारात’, ‘सुल्तान’, ‘पीके’ और ‘ए दिल है मुश्किल’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुड में धमाल मचा चुकी हैं। आज के समय में अनुष्का अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के अलावा अपने कंफर्टेबल ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी जानी जाती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस को एक शूट के लिए अपने मैटेरनिटी आउटफिट को रीक्रिएट करते हुए देखा गया।
दरअसल, मुंबई लौटते ही अनुष्का शर्मा अपने काम पर वापसी कर चुकी हैं। 26 सितंबर 2021 को अनुष्का शर्मा मुंबई में एक ब्रांड के ऐड शूट के लिए जाती हुई स्पॉट की गईं। इसकी एक तस्वीर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस कार से उतरती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक डंगरी के साथ व्हाइट कलर की टी-शर्ट और स्नीकर्स कैरी किए हैं।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के शू कलेक्शन: जानें किस ब्रांड के और कितने महंगे स्नीकर्स-हील्स पहनती हैं एक्ट्रेस)
अनुष्का शर्मा ने अक्टूबर 2020 में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस सेम डंगरी व्हाइट कलर की टी-शर्ट और स्नीकर्स पहने नजर आ रही हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने पिंक की बजाय पीच कलर की डंगरी पहनी थी। वो इसमें काफी खूबसूरत लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने पहनी 12 हजार की मैक्सी ड्रेस, पति विराट संग लंच डेट की तस्वीरें हो रहीं वायरल)
आइए अब अनुष्का शर्मा की निजी जिंदगी पर एक नजर डाल लेते हैं। अनुष्का शर्मा ने काफी समय तक इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में गुपचुप शादी रचा ली थी। कपल की एक बेटी है, जिसका उन्होंने 11 जनवरी 2021 को अपनी जिंदगी में स्वागत किया था। अब दोनों अपनी जिंदगी के इस पड़ाव का खूब आनंद उठा रहे हैं।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस अभी तक न किसी फिल्म में नजर आई हैं, और ना ही अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट के बारे में बताया है। हालांकि, बतौर प्रोड्यूसर उनकी फिल्म ‘बुलबुल’ और वेबसीरीज ‘पाताललोक’ को लोगों ने खूब पसंद किया था।
(ये भी पढ़ें- जब अनुष्का ने पति विराट कोहली पर मैदान में सबके सामने बरसाया प्यार, देखें कपल के 7 हसीन पल)
फिलहाल, अनुष्का शर्मा अपनी फैमिली की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ अपने काम पर भी ध्यान दे रही हैं। तो आपको अनुष्का शर्मा का ये कंफर्टेबल लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।