हाल ही में, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को एक कैजुअल लुक में देखा गया, जिसमें उनकी टी-शर्ट की कीमत ने हमें हैरान कर दिया। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेस अपनी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं और जब बात एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की आती है, तो वो अपने हर लुक से फैंस को इंप्रेस करने में कभी असफल नहीं होती हैं। अनुष्का शर्मा ने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म भले ही फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन 5 फुट 9 इंच की अभिनेत्री ने अपनी पर्सनैलिटी से लोगों का दिल जीत लिया था।
कैजुअल से लेकर एयरपोर्ट और आउटिंग से लेकर पार्टी तक, अनुष्का शर्मा अपने हर लुक से फैंस को प्रेरित करती हैं। एक्ट्रेस जानती हैं कि, कंफर्टेबल होने के साथ कैसे स्टाइलिश दिखना है। यही नहीं, उनके वॉर्डरोब में लाखों की ड्रेसेस का कलेक्शन का है। हालांकि, अगर आप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के ड्रेसिंग सेंस को फॉलो करना चाहते हैं, तो जरूरी नहीं कि, आपके पास बहुत पैसे होने चाहिए, क्योंकि एक्ट्रेस के पास सस्ते कलेक्शन की भी कमी नहीं है। हाल ही में, एक बार फिर हमें इसका उदाहरण देखने को मिला।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा से ईशा अंबानी तक, ये 15 सेलेब्स अपने रिसेप्शन में हीरों से सजी आई थीं नजर)
दरअसल, विराट कोहली ने 21 नवंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में अनुष्का पति विराट के साथ सेल्फी क्लिक करने के लिए पाउट बनाती दिख रही हैं। इसे शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन में लिखा था, “मेरी चट्टान, मेरा प्यार।”
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों व्हाइट टी-शर्ट में एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करते हुए देखे जा सकते हैं। अनुष्का शर्मा का ये कैजुअल लुक काफी पसंद किया जा रहा है। थोड़ा रिसर्च करने पर पता चला कि, एक्ट्रेस की ये टी-शर्ट ‘Sabyasachi x H&M’ ब्रांड की है, जिसकी कीमत करीब 1,820 रुपए है।
(ये भी पढ़ें- जब अनुष्का ने पति विराट कोहली पर मैदान में सबके सामने बरसाया प्यार, देखें कपल के 7 हसीन पल)
हालांकि, अनुष्का शर्मा के पास महंगे एटायर्स की भी एक लंबी लिस्ट है। कुछ समय पहले उन्हें एक जंपसूट में देखा गया था, जिसकी कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया था। अक्टूबर 2021 में एक शूट के दौरान एक्ट्रेस व्हाइट और ब्लू कलर का प्रिंटेड जंपसूट पहने नजर आईं, जिसे उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया था। अनुष्का शर्मा द्वारा पहना गया ये जंपसूट ‘Isabel Marant Etoile’ कंपनी का है, जिसकी कीमत $728 है, जो भारतीय करेंसी के मुताबिक, करीब 54,822 रुपए है।
(ये भी पढ़ें- विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)
फिलहाल, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि, अनुष्का शर्मा एक फैशनिस्टा हैं। वैसे, आपको उनकी ये टी-शर्ट कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।