हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फ्रिल वाली वन-शोल्डर ड्रेस पहने नजर आईं। उनके इस खूबसूरत सिक्विन गाउन की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का ये लुक।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इंडस्ट्री की सक्सेसफुल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो अपनी रील और रियल लाइफ में परफेक्ट बैलेंस बना कर चलती हैं। उनका फैशन सेंस भी काफी कमाल का है। वो स्टाइलिश और कंफर्टेबल कपड़ों का चयन करती हैं। एक्ट्रेस का कमाल का फैशन सेंस उनके इंस्टा अकाउंट पर साफ नजर आता है, जहां वो अपने ग्लैमरस अवतार में फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो फ्रिल गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।
दरअसल, 2 अप्रैल 2022 को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति विराट कोहली के साथ तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी, जिसमें अनुष्का शर्मा गुलाबी और नीले रंग के गाउन में नजर आई थीं। उनका ये खूबसूरत गाउन गौरव गुप्ता के कलेक्शन से था। इस वन शोल्डर सिक्विन गाउन में फ्रिल लगे हुए थे, जो इसे और खूबसूरत बना रहा था। एक्ट्रेस ने अपने पूरे आउटफिट को डायमंड स्टड के साथ एक्सेसराइज़ किया था। वहीं, विराट ने ब्लैक पैंटसूट में अपने लुक को फॉर्मल रखा था और इसे व्हाइट शर्ट और ब्लैक टाई के साथ पेयर किया था। यहां देखिए वो तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- सुजैन खान ने अर्सलान गोनी व पूर्व पति ऋतिक रोशन के साथ सबा आजाद का वीडियो किया शेयर, खुश दिखे चारों)
अनुष्का शर्मा ने हाइलाइटर फाउंडेशन, शाइनी आईज के साथ अपने लुक को सिंपल रखा था। एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को पीच कलर के लिप शेड के साथ पूरा किया था। उन्होंने अपने बालों को साइड-पार्टेड रखकर इसे और स्टाइलिश बना दिया था।
थोड़ी खोजबीन करने पर हमें पता चला कि, ये फ्रिल गाउन काफी महंगा है। गौरव गुप्ता की ये वन-शोल्डर ड्रेस करीब 2.5 से 3.5 लाख रुपये तक में आती है। जी हां, सही पढ़ा आपने! अगर आप भी अनुष्का के इस गाउन को खरीदने का मन बना रही हैं, तो आपको दो बार सोचने की जरूरत है।
(ये भी पढ़ें- पृथ्वी आकाश अंबानी जल्द बनने वाले हैं बड़े भाई, श्लोका मेहता की बहन दीया ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा)
बता दें कि, ये पहली बार नहीं है, जब विराट और अनुष्का ने फैशन गोल्स दिए हो। इससे पहले भी ये कपल स्टाइलिश अवतार में साथ नजर आ चुका है। फैंस को भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद है। यही कारण है कि, इनकी एक झलक के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं।
(ये भी पढ़ें- दिग्गज एक्ट्रेस श्रीप्रिया सेतुपति की बेटी स्नेहा ने पांरपरिक तरीके से रचाई शादी, देखें वेडिंग फोटोज)
फिलहाल, हमें तो अनुष्का शर्मा का हर लुक बेहद पसंद आता है। वैसे, आपको उनका ये गाउन कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।