विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी बेटी वामिका का सिक्स मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी तस्वीरें।
बी-टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) ने 11 जनवरी 2021 को अपने घर में प्यारी बेटी वामिका का स्वागत किया था। जब से अनुष्का और विराट पैरेंट्स बने हैं, तभी से कपल के लाखों चाहने वाले उनकी लाडली बेटी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन दोनों ने अब तक फैंस से अपनी बेटी का चेहरा छुपा रखा है। हाल ही में ‘विरुष्का’ ने अपनी बेटी का 6 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी बेटी भी दिखाई दे रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।
पहले ये जान लीजिए कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को काफी दिनों तक डेट करने के बाद साल 2017 में ग्रैंड तरीक से इटली में शादी की थी। हालांकि, इतने पॉपुलर होने के बाद भी इस कपल की शादी की जानकारी फैंस को तब लग पाई थी, जब दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटो शेयर की थी। शादी के तीन साल बाद यानी 11 जनवरी 2021 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पहली बार माता-पिता बनने का एहसास किया। बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपनी बेटी को दे रहे हैं। यहां तक कि, विराट अपने प्रोफेशनल टूर पर भी वाइफ अनुष्का और बेटी वामिका के साथ स्पॉट किए जाते हैं।
(ये भी पढ़ें: जब अनुष्का शर्मा ने कहा था- 'मैं रणबीर कपूर की वजह से एक अच्छी मां बनूंगी', जानिए वजह)
अब आइए आपको दिखाते हैं वामिका के सिक्स मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज। दरअसल, 11 जुलाई 2021 को अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी को 6 महीने पूरे होने पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसकी कुछ तस्वीरें अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा और विराट बेटी वामिका के साथ नजर आ रहे हैं। जहां पहली फोटो में अनुष्का शर्मा ने लेटकर अपनी गोद में वामिका को लिया हुआ है। वहीं, दूसरी तस्वीर में विराट कोहली ने वामिका को अपने बाहों में उठाया हुआ है। तीसरी तस्वीर में हमें वामिका और अनुष्का के पैर दिखाई दे रहे हैं और चौथी फोटो में एक बेहतरीन केक देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि, विराट और अनुष्का ने किसी पार्क में ये बर्थडे सेलिब्रेट किया है।
इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ”उसकी एक हंसी हमारी पूरी दुनिया बदल सकती है, मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतर सकते हैं, जितने प्यार से तुम हमें देखती हो, नन्ही परी। हम तीनों को 6 महीने मुबारक।” ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी हैं। इन फोटोज के सामने आते ही सेलेब्स से लेकर फैंस तब हर कोई बेटी वामिका को बधाई भी दे रहा है।
(ये भी पढ़ें: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)
दुनिया के फेवरेट कपल्स में से एक विराट और अनुष्का की बेटी वामिका जन्म से ही एक पॉपुलर स्टार किड बन गई हैं। हालांकि, अनुष्का और विराट अपनी लाडली को लाइमलाइट से दूर रखने की पूरी कोशिश करते हैं। पिछले दिनों, जब विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन किया था, तब एक फैन ने क्रिकेटर से उनकी बेटी के नाम का अर्थ पूछा था और उनकी एक झलक दिखाने की रिक्वेस्ट की थी। जिस पर विराट कोहली ने जवाब देते हुए कहा था, ‘वामिका मां दुर्गा का एक दूसरा नाम है। नहीं, हमने बतौर एक कपल फैसला किया है कि हम तब तक अपने बच्चे को सोशल मीडिया पर एक्सपोज नहीं करेंगे, जब तक उसे सोशल मीडिया क्या है उसकी समझ नहीं हो जाती और तब वो अपनी चॉइस खुद ले सकती है।’
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इन दिनों विराट कोहली अपनी लविंग वाइफ अनुष्का शर्मा और लाडली बेटी वामिका संग इंग्लैंड के साउथम्पटन में हैं। यहां पर टीम इंडिया के 6 टेस्ट मैच होने हैं, जिसमें 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप' का फाइनल भी शामिल है। इस मौके पर साउथम्पटन में बाकी देशों की टीम के क्रिकेटर्स और उनके साथ उनकी वाइफ या फिर गर्लफ्रेंड भी मौजूद हैं।
फिलहाल, ये तो साफ है कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी लाडली वामिका को बेहद प्यार करते हैं। हम भी वामिका को बर्थडे विश करते हैं। तो आपको अनुष्का द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।