रक्षाबंधन के मौके पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने भाई कर्णेश संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी भाई-बहनों की जोड़ियां हैं, जो आपस में बहुत ही प्यारा रिश्ता साझा करते हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी इनमें से एक हैं। अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा (Karnesh Sharma) वैसे तो, लाइमलाइट से खुद को दूर रखते हैं, लेकिन उनकी प्यारी बहन अनुष्का हर खास मौकों पर अपने लविंग ब्रदर पर प्यार बरसाने का मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। अनुष्का शर्मा इस बार अपने भाई कर्णेश को राखी नहीं बांध सकेंगी। वजह ये है कि, वह इन दिनों अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ लंदन में हैं। हालांकि, रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने अपने भाई कर्णेश के लिए सोशल मीडिया के जरिए अपना प्यार जाहिर किया है। उन्होंने कर्णेश के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।
पहले आइए आपको अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश के बारे में कुछ जानकारी दे देते हैं। अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा की फ़िल्मों में रूचि है। अनुष्का और कर्णेश ने साथ मिलकर फिल्म कंपनी ‘क्लीन स्लेट’ बनाई है, जिसकी पहली फिल्म ‘एनएच 10’ थी। यही नहीं, कर्णेश शर्मा शानदार क्रिकेटर भी हैं, उन्होंने अंडर-19 रणजी क्रिकेट खेला है। यहीं पर कर्णेश की दोस्ती विराट से हुई थी, जिसके कारण विराट बचपन में अनुष्का के घर आया-जाया करते थे। कर्णेश, मर्चेन्ट नेवी में भी काम कर चुके हैं। फिलहाल, वह अपनी लाइफ में व्यस्त हैं और वह लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने 1 लाख रुपए से भी अधिक का बैग किया फ्लॉन्ट, पति विराट संग लंच डेट की फोटो आई सामने)
अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने 22 अगस्त 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें से एक फोटो उनके बचपन की है, इसमें जहां छोटी अनुष्का रोती हुई दिखाई दे रही हैं, तो वहीं कर्णेश अपनी बहन को प्यार से निहार रहे हैं।
शेयर की गई दूसरी फोटो अनुष्का की हल्दी सेरेमनी रस्म की लग रही है। इसमें अनुष्का के हाथों और पैरों में मेहंदी लगी हुई है और उनके भाई कर्णेश अपनी बहन के हाथों में हल्दी लगा रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने येलो ड्रेस पहनी हुई है और सिर पर लाल चुन्नी ली हुई है। फोटो में एक्ट्रेस का अपने भाई के साथ स्पेशल बॉन्ड साफ झलक रहा है।
इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''अटूट बंधन।'' एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई इन दोनों तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के कीमती हैंडबैग: 2 से 3 लाख के ब्रांडेड बैग लेकर चलती हैं एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट)
वहीं, भाई कर्णेश ने भी अपने इंस्टा हैंडल से बहन अनुष्का संग कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके बचपन से लेकर अब तक की साथ बिताई यादों को दर्शा रही हैं। यहां देखें कर्णेश द्वारा शेयर की गई तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)
अनुष्का हर खास मौकों पर अपने भाई के साथ तस्वीरें जरूर शेयर करती हैं। इसके पहले, एक्ट्रेस ने 'सिबलिंग डे' यानी भाई-बहन दिवस के एक दिन बाद 11 अप्रैल 2021 को अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में छोटी अनुष्का और कर्णेश के सामने टेबल पर न्यूज पेपर रखा हुआ है, और दोनों फोटो क्लिक करवा रहे हैं। तस्वीर में कर्णेश के हाथ में किसी चोट की वजह से पट्टी बंधी हुई है।
फिलहाल, अनुष्का शर्मा और कर्णेश द्वारा शेयर की गई तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।