भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी प्रेग्नेंसी ग्लो वाली एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
इन दिनों यूएई में खेले जा रहे आईपीएल मैच में 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर' टीम की मेजबानी कर रहे, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) उनकी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने अगस्त 2020 में इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी थी। दोनों लोग इन दिनों यूएई में ही हैं, इस बीच अनुष्का लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे पर ग्लो साफ देखा जा सकता है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
ध्यान रहे कि, 27 अगस्त 2020 को विराट ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशी को फैंस के साथ शेयर किया था कि वो और अनुष्का पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए विराट ने अनुष्का के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में जहां विराट मुस्कुरा रहे हैं, तो वहीं अनुष्का भी प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में कोहली ने लिखा था, ''और अब हम तीन, जनवरी 2021 में आगमन।'' इस खबर के सामने आते ही कपल को परी दुनिया से बधाई संदेश मिले थे। इसके बाद अनुष्का बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। (ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान ने अपनी शादी पर पूछे सवाल, तो शो में आए ज्योतिषी ने की यह भविष्यवाणी)
अब हाल ही में एक ऐसी ही तस्वीर उन्होंने शेयर की है। हालांकि इस तस्वीर में उनका बेबी बंप तो नज़र नहीं आ रहा है, लेकिन इस तस्वीर में उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। दरअसल, 4 अक्टूबर 2020 को अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने एक ब्लैक दिल और एक खाली दिल की इमोजी बनाई है। ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है, और सभी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे करीब 16 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।
इससे पहले 21 सितंबर 2020 को अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह ब्लैक ऑफ शोल्डर मोनोकिनी में स्वीमिंग पूल के बीच खड़ी होकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया था।
अनुष्का ने फोटो के कैप्शन में जर्मन लेखक एकार्थ टोल और अमेरिकन शिक्षक बाबा रामदास के कोट को लिखा था। उन्होंने लिखा था, 'अपने जीवन में आपके पास पहले से मौजूद अच्छी चीजों को स्वीकार करना बेहतरी की नींव होती है। उन सभी का आभार जिन्होंने मुझे दया दिखाई और मुझे इस दुनिया में अच्छाई पर विश्वास करने के लिए प्रेरित किया। इसी भरोसे के साथ मैं दिल खोलकर ये अच्छाई दुनिया को वापस कर रही हूं। आखिरकार, हम सभी की राहें कभी ना कभी एक-दूसरे से जरूर टकराती हैं।' (ये भी पढ़ें: 5 महिलाओं से रिश्ते के बाद भी अकेले रह गए कमल हासन, काफी विवादित रही है इनकी लव लाइफ)
वहीं, ऊपर वाली फोटो से पहले भी अनुष्का ने अपने बेबी बंप की फोटो शेयर की थी। 13 सितंबर 2020 को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह समुद्र के किनारे खड़ी होकर बेबी बंप की ओर देखते हुए मुस्कुरा रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ''अपने अंदर जिंदगी के निर्माण का अनुभव करने से ज्यादा वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो फिर वास्तव में क्या है?'' इस फोटो को भी फैंस का खूब प्यार मिला था।
विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी की तस्वीर पर एक बेहद ही प्यारा कमेंट किया था। उन्होंने लिखा था, "एक तस्वीर में मेरी पूरी दुनिया।" (ये भी पढ़ें: मम्मी मीरा कपूर की तरह शाहिद कपूर की बिटिया रानी मीशा ने बनाया शानदार केक, देखें तस्वीरें)
फिलहाल, कपल के घर में शादी के 3 साल बाद किलकारी गूंजने वाली है। ऐसे में विरुष्का के अलावा उनके फैंस को भी नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको अनुष्का की ये लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।